facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: जल्द ही आने वाली हैं चार हजार पदों पर भर्तियां

Last Updated- December 11, 2022 | 3:22 PM IST

उत्तर प्रदेश में जल्द ही नई लेखपाल की भर्तियां आने वाली हैं। इच्छुक उम्मीदवारों से निवेदन है कि वे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की अधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें। क्योंकि ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द ही आने की उम्मीद है। 

वर्तमान में यूपीएसएसएससी लेखपाल के 8085 पदों को भरने के प्रक्रिया पूरी करने वाला है। लेखपाल की भर्ती का मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कभी भी आ सकता है। 
खबरों के मुताबिक, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि लेखपाल की मुख्य परिक्षा के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लेखपाल की 4500 भर्ती की नोटिफिकेशन निकाल सकता है।
 
खबरों के मुताबिक, आयोग ने इन रिक्त पदों पर भर्ती कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदेश में इस साल 4443 लेखपालों की रिवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन हुआ है जिसके चलते लेखपाल के करीब साढ़े चार हजार पद खाली हो गए हैं। मंडल में लेखपाल के कितने पद भरे जाने है उसके आधार पर अधियाचन राजस्व परिषद को जल्द ही मुहैया कराया जाएगा।

ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब कभी भी लेखपाल 8085 भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। 

बता दें कि आयोग ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 31 जुलाई को हुई थी। जिसकी आंसर की 1 अगस्त को जारी कर दी गई थी। 

उम्मीदवार अपनी परीक्षा के नतीजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने आसंर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 7 अगस्त दी थी, इसके बाद ही फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

बता दें कि लेखपाल 8085 भर्ती के लिए 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 
 
यूपीएसएसएससी राजस्व लेखपाल परीक्षा 31 जुलाई को 12 जिलों के 501 केंद्रों पर हुई थी।

First Published - September 20, 2022 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट