facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ऊर्जा को हथियार बनाने का लगाया आरोप

Last Updated- December 11, 2022 | 3:48 PM IST

व्हाइट हाउस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ऊर्जा को हथियार बनाने का आरोप लगाया है। बता दें, हाल ही में पुतिन ने पश्चिम देशों की ऊर्जा आपूर्ति बंद करने का ऐलान किया था, जिसके एक दिन बाद में व्हाइट हाउस ने पुतिन को लेकर ये बड़ा बयान जारी किया है।

पुतिन ने बुधवार को धमकी दी थी कि अगर अमेरिका रूसी निर्यात की कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश करेगा, तो वह पश्चिम को ऊर्जा आपूर्ति देना बंद कर देंगे। साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक कि उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता। 
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन जीन-पियरे ने बुधवार यानी 7 सितंबर को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”इससे पता चलता है कि पुतिन एक बार फिर अपने शब्दों और अपने कार्यों से ऊर्जा को हथियार बना रहे हैं।“
 
उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और यूरोप में अमेरिका के सहयोगियों ने पहले ही इस कदम की भविष्यवाणी की थी। 
 
“हम इस स्थिति के लिए महीनों से तैयारी कर रहे हैं। हमने मूल्य सीमा तय करने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की है,” कैरेन जीन-पियरे ने कहा। 
 
वहीं रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के बाद से अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश इस हमले के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं और उन्होंने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए हैं। लेकिन इन सब पाबंदियों के बाद भी रूस यूक्रेन के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है।

First Published - September 8, 2022 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट