facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमेरिकी उप वित्त मंत्री ने की सीतारमण से मुलाकात, रूस- यूक्रेन सहित कई मुद्दो पर बातचीत

Last Updated- December 11, 2022 | 4:15 PM IST

अमेरिका के वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी भारत यात्रा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और ऊर्जा मूल्यों सहित यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत की। अमेरिका के उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो ने 26 अगस्त को नयी दिल्ली में सीतारमण, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, वित्त सचिव अजय सेठ, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव पंकज जैन से मुलाकात की थी। 
अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बैठक के दौरान अडेयेमो ने खाद्य असुरक्षा और ऊर्जा की बढ़ती हुई कीमतों की साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका और भारत के मिलकर काम करने के तरीके तलाशने पर चर्चा की। अडेयेमो ने कहा कि इन मुद्दों को सुलझाने के लिए यूक्रेन पर रूस के हमले का अंत होना जरूरी है। 

उन्होंने भारत, अमेरिका और विश्व में उपभोक्ताओं तथा व्यवसाय के लिए ऊर्जा कीमतें घटाने पर अमेरिका का दृष्टिकोण भी साझा किया। विज्ञप्ति के अनुसार, अडेयेमो ने क्वाड तथा हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे जैसे मंचों के जरिये अमेरिका और भारत के बीच संबंध और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।

First Published - August 27, 2022 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट