facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वंदे भारत ट्रेन को मिली ‘कमर्शियल रन’ की मंजूरी; जानिए एडवांस सेफ्टी फीचर के बारे में

Last Updated- December 11, 2022 | 3:45 PM IST

 रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का ट्रायल पूरा  चुका है और अब इसे ‘कमर्शियल रन’ के लिए CRS से भी मंजूरी मिल गई है। 
 
बता दें की वंदे भारत ट्रेन को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में कुल 52 सेकेंड लगते हैं। 
 
रेलवे ने बताया कि यह भारत की पहली ऐसी स्वदेशी ट्रन है जिसमें PhotoCatalytic Air Purifier भी लगाया गया है।
 
जानिए क्या काम होता है एयर प्यूरिफायर का
 
रेलवे ने बताया कि PhotoCatalytic Air Purifier ट्रेन की बोगियों की हवा को साफ रखेगा, जिससे पैसेंजर्स को वायरस, फंगस आदि से सुरक्षा मिलेगी। रेलवे ने यह भी दावा किया है कि इस प्यूरिफायर से हवा में मौजूद कोरोना वायरस को भी खत्म किया जा सकता है। 
 
वंदे भारत (Vande Bharat) की खासियत
 
•    वंदे भारत ट्रेन में पैसेंजर्स को ऑन डिमांड कंटेंट की सुविधा दी जाएगी। जिसका मतलब है कि आप अपने ट्रेन के सफर के दौरान अपनी पसंदीदा फिल्मों या गीतों का आनंद ले सकते हैं।
•    आपको बता दे कि वंदे भारत ट्रेन को बनाने में लगभग 107 करोड़ रुपये की लागत आया है।
•    ट्रेन दुर्घटनाओं से बचने के लिए इसमें KAVACH सेफ्टी फीचर फिट भी दिया गया है, जो कि एक एंटी कोलिजन डिवाइस है।
•    यात्रियों के लिए, ट्रेन में झुकी हुई कुर्सियां हैं।
•    इसमें ऑटोमैटिक खुलने वाले दरवाजे भी दिए गए हैं।
•    लोको पायलटों के संचालन के लिए चालक के केबिन में आरामदायक जगह दी गई है।
•    दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय भी मौजूद हैं।

First Published - September 10, 2022 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट