facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वेदांता-फॉक्सकॉन मुद्दा : राज ठाकरे ने पूछा कि क्या कंपनियों से पैसे मांगे

Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 PM IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने अरबों रुपये की वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना गंवाने की जांच कराने की सोमवार को मांग की और पूछा कि क्या इन कंपनियों से पैसों की मांग की गयी थी। उन्होंने कहा कि जब भी उद्योग स्थापित करने की बात आती थी तो देश में महाराष्ट्र अग्रणी राज्य होता था लेकिन यह स्थिति बदल रही है। 
ठाकरे ने वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना महाराष्ट्र के स्थान पर गुजरात चले जाने पर हुए विवाद पर एक सवाल पर कहा, ‘इसकी जांच की जानी चाहिए कि जिन उद्योगों को महाराष्ट्र में स्थापित होना था वे अब दूसरे राज्यों में क्यों चले गए। क्या उनसे पैसे मांगे गए थे।’
यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में राज्य में राजनीतिक हालात पर खेद व्यक्त किया और कहा कि यह समझना या अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सरकार बनाने के लिए कौन किसके साथ गठबंधन कर लेगा। उन्होंने कहा, ‘मैंने महाराष्ट्र में कभी ऐसी अराजकता की स्थिति और धोखा देने की राजनीति नहीं देखी। कोई नहीं जानता कि कौन किसके साथ है, कौन सरकार बना रहा है।’
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए मनसे नेता ने कहा कि शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर 2019 का चुनाव लड़ा था लेकिन उसने नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल के बंटवारे पर तनातनी पैदा कर दी। उन्होंने कहा, ‘‘आपने (उद्धव ठाकरे) 2019 चुनाव से पहले गठबंधन की शर्तों की सार्वजनिक घोषणा क्यों नहीं की थी? क्या कुछ दलों को वोट देने वाले लोग ऐसी धोखाधड़ी होते देखते रहेंगे। यह मतदाताओं का अपमान है।’ 
राज ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ यहां हुई बैठक को ‘पुराने दोस्तों के बीच एक शिष्टाचार भेंट’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विदर्भ को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर जनता को फैसला करना चाहिए। आम आदमी पार्टी जैसे दलों द्वारा चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को निशुल्क सुविधाएं देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग उचित दाम और समय पर चीजें चाहते हैं न कि मुफ्त में।

First Published - September 19, 2022 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट