facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ventive Hospitality IPO के लिए किया है अप्लाई? GMP दे रहा मुनाफे का संकेत, ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस

Advertisement

Ventive Hospitality के IPO का अलॉटमेंट आज होगा। शेयर अलॉटमेंट स्टेटस, सब्सक्रिप्शन डेटा, GMP, लिस्टिंग शेड्यूल के बारे में विस्तार से यहां जानें।

Last Updated- December 26, 2024 | 10:51 AM IST
GSP Crop Science IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर

Ventive Hospitality IPO allotment status: वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के 1,600 करोड़ रुपये के IPO के लिए अलॉटमेंट को आज 26 दिसंबर, 2024 को अंतिम रूप दिया जाएगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, 24 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुए पब्लिक इश्यू को अच्छी मांग मिली थी और यह 9.82 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ किया गया था।

वेंटिव हॉस्पिटैलिटी ने 23 शेयरों के लॉट साइज के साथ 610-643 रुपये के प्राइस बैंड में शेयरों की पेशकश की थी। सब्सक्रिप्शन पीरियड के अंत तक 1,44,34,453 शेयरों के मुकाबले 14,17,23,907 शेयरों के लिए बोली लगाई गई। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने अपने आरक्षित कोटे से 13.87 गुना अधिक सब्सक्राइब करके पब्लिक ऑफरिंग के लिए सबसे अधिक बोलियां लगाईं। इसके बाद क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने आवंटन से 9.08 गुना अधिक बोली लगाई, और रिटेल इंडीविजुर्स इन्वेस्टर्स (RII) ने 5.94 गुना अधिक सब्सक्राइब किया।

इस बीच, कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों को 9.60 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया।

ALSO READ: Senores Pharma IPO का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, GMP मचा रहा धमाल; फटाफट करें चेक आपको मिला या नहीं

इन लिंक्स के माध्यम से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं:

BSE पर IPO अलॉटमेंट का स्टेटस चेक करें:

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx

केफिन टेक्नोलॉजीज पर वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के IPO अलॉटमेंट का स्टेटस देखें:

https://ipostatus.kfintech.com/

NSE पर IPO अलॉटमेंट का स्टेटस चेक करें:

https://www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp

वेंटिव हॉस्पिटैलिटी को लेकर GMP की भविष्यवाणी

वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के शेयर ग्रे मार्केट में 715 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जो IPO के ऊपरी मूल्य बैंड 643 रुपये पर 72 रुपये या 11.2 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। कंपनी के शेयर 27 दिसंबर, 2024 को BSE और NSE पर लिस्टेड होने वाले हैं।

मौजूदा ग्रे मार्केट ट्रेंड के आधार पर, वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के शेयर लगभग 715 रुपये पर लिस्टेड हो सकता है, जो मूल्य बैंड के ऊपरी छोर पर 11.2 प्रतिशत का रिटर्न प्रदान करते हैं। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम सट्टा हैं और उन्हें लिस्टिंग प्रदर्शन का विश्वसनीय संकेतक नहीं माना जाना चाहिए।

क्या है वेंटिव हॉस्पिटैलिटी

वेंटिव हॉस्पिटैलिटी एक हॉस्पिटैलिटी ऑनर है जिसका मुख्य काम बिजनेस और अवकाश सेगमेंट में लक्जरी पेशकश देने का है। कंपनी की सभी हॉस्पिटैलिटी संपत्तियां मैरियट, हिल्टन, माइनर और एटमॉस्फियर सहित वैश्विक ऑपरेटरों द्वारा संचालित या फ्रेंचाइज की जाती हैं।

कंपनी की स्थापना पंचशील रियल्टी के हॉस्पिटैलिटी डिवीजन के रूप में की गई थी, जो पुणे में स्थित एक रियल एस्टेट ग्रुप है। इसकी कमर्शियल, रिटेल, लग्जरी रेजिडेंशियल और डेटा सेंटर में उपस्थिति है।

 2017 में, कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद, ब्लैक स्टोन की एक सहयोगी कंपनी BRE एशिया (जिसे पहले ज़ेंडर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग XVI के नाम से जाना जाता था) कंपनी में 50 प्रतिशत शेयरधारक बन गई।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement