facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बहुत ‘महंगे’ पड़े सस्ते मकान

Last Updated- December 07, 2022 | 12:03 AM IST

उत्तर प्रदेश में गरीबों को सस्ता मकान देने की राह आसान नहीं है।


प्रदेश के 7 शहरों में 10 हाईटेक सिटी का विकास कर रही फर्मों ने गरीबों के लिए बनाए जाने वाले मकानों पर लागत बढ़ जाने का हवाला देते हुए इनकी कीमतें बढ़ाने की जरूरत बताई है।

हाईटेक सिटी के बिल्डरों नें आवास विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि दुर्बल व कम आय वर्ग के लिए बनाए जाने वाले मकानों का बिक्री मूल्य बढ़ाया जाए। दूसरी ओर, सरकार ने हाईटेक सिटी बना रहे बिल्डरों से कहा है कि वे जल्द से जल्द गरीबों के लिए आवास बनाने की योजना पर अमल शुरू करें।

गौरतलब है कि सरकार ने हाईटेक सिटी बना रहे बिल्डरों के लिए कुल मकानों का कम से कम 20 फीसदी गरीबों के लिए बनाने की शर्त रखी है। कुछ एक को छोड़कर ज्यादातर बिल्डरों ने अभी इस स्तर के मकान बनाने की शुरुआत नहीं की है।

बिल्डरों का जोर हाईटेक सिटी में बनने वाले गरीबों के मकान की 20 फीसदी कीमत को बढ़ाने पर है। ईडब्लूएस के मकानों की कीमत 7.5 लाख रुपये के लगभग आ रही है, जबकि सरकार इन मकानों को 1.5 लाख रुपये में देने की बात कर रही है। वहीं कम आय वर्ग के मकान की लागत करीब 10 लाख आ रही है।

First Published - May 17, 2008 | 2:05 AM IST

संबंधित पोस्ट