facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णम राजू का 83 साल की उम्र में निधन

Last Updated- December 11, 2022 | 3:43 PM IST

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उप्पलापति वेंकटा कृष्णम राजू का रविवार (11 सितंबर) की सुबह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
 

कृष्णम राजू 83 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गए हैं।

बता दें, उन्हें टॉलीवुड सिनेमा में रिबेल स्टार के रूप में जाना जाता था। ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास इनके भतीजे थे।

इस दिग्गज अभिनेता ने अपने करियर में 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। जिनमें जीवन तरंगलू, मन वूरी पांडवुलु, अंतिमा थीरपू और अमरा दीपम जैसी सफल फिल्में शामिल हैं। 

उन्हें आखिरी बार अपने भतीजे प्रभास के साथ इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘राधे श्याम’ में देखा गया था।

अस्पताल के सूत्रों से पता चला कि वह COVID-19 से पीड़ित थे। उन्हें 5 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके थे।  उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम किया था।

First Published - September 11, 2022 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट