facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Videocon-ICICI Bank : CBI ने 1000 पन्नों की चार्जशीट में किया पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा

Advertisement

सीबीआई ने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वेणुगोपल धूत को लेकर चार्जशीट फाइल की है जिस में पूरे मामले को लेकर कई खुलासे किए गए हैं।

Last Updated- August 06, 2023 | 12:40 PM IST
ICICI Videocon case

Videocon Group – ICICI Bank लोन मामले में CBI ने स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई ने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वेणुगोपल धूत को लेकर चार्जशीट फाइल की है जिस में पूरे मामले को लेकर कई खुलासे किए गए हैं।

अब Videocon Group लोन केस में नई जानकारी सामने आई है। वीडियोकॉन ग्रुप को ICICI Bank की ओर से जारी किए गए 1,000 करोड़ रुपए के लोन अब नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) हो गए हैं। इस तरह से देखा बडे़ को 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत के खिलाफ फाइल की गई चार्जशीट में CBI ने ये दावा किया है। इस मामले में तीनों आरोपी फिलहाल बेल पर बाहर हैं।

ये भी पढ़ें- Bank Loan Fraud Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने वेणुगोपाल धूत को दी अंतरिम जमानत, सीबीआई को लगाई फटकार

चार्जशीट मे ये भी बचाया गया है कि चंदा कोचर एक 2-सदस्यीय कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स की चेयरपर्सन थीं, जिसने अगस्त 2009 में वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स को 300 करोड़ रुपए का RTL जारी करने की मंजूरी दी थी।

कोचर लोन जारी करने वाली कई कमेटियों की सदस्य

सीबीआई की चार्जशीट में ये भी कहा गया है कि चंदा कोचर सीनियर मैनेजर्स की एक कमेटी की सदस्य होने के साथ ही क्रेडिट कमेटी की भी सदस्य थी। इन दोनों कंमेटियों ने वीडियोकॉन इंट्स्ट्रीज को अक्टूबर 2011 में 750 करोड़ रुपए का लोन जारी किया था। 2012 के बाद भी चंदा कोचर ऐसी कई कमेटियों की सदस्य थी, जिसने वीडियोकॉन ग्रुप को कई तरह के लोन जारी किए थे।

ये भी पढ़ें- Loan Fraud Case: जेल से रिहा हुए चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश

चार्जशीट में खुलासा किया गया है कि बैंक की ओर से वीडियोकॉन ग्रुप को जो क्रेडिट फैसिलिटी जारी की गई थीं, वो जून 2017 तक एनपीए बन चुकी है। जिसके बाद आईसीआईसीआई बैंक को 1033 करोड़ रुपए और इस पर मिलने वाले ब्याज का नुकसान हुआ है।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement