facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इंतजार खत्म, सोमवार को घोषित किए जाएंगे CUET-PG के परिणाम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:01 PM IST

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन जगदीश कुमार ने कहा कि CUET-PG का परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दी। जगदीश कुमार ने ट्वीट किया “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) भागीदार विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवश्यक सीयूईटी-पीजी परीक्षा के परिणाम 26 सितंबर (सोमवार) को शाम चार बजे तक घोषित करेगी। सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं।” 
साढ़े तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं

CUET-PG में इस साल लगभग 3.6 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 1.8 लाख से अधिक छात्र थे जबकि 1.7 लाख छात्राएं शामिल थीं। लगभग 55 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला 26 सितंबर को आने वाले हैं।
Answer Key पहले ही जारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने पहले ही इसका Answer Key जारी कर चुका है। अधिकतर अभ्यर्थी पहले ही अपना Answer Sheet देख चुके हैं। अगर आपने अभी तक अपना Answer Sheet चेक नहीं किया है तो आप NTA की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर Answer Key चेक कर सकते हैं।

CUET-PG में अधिकतर केन्द्रीय विश्वविद्यालय

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस साल अधिकतर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में PG में दाखिले के लिए एक परीक्षा CUET-PG  के आयोजन का निर्णय लिया। सरकार सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए एक परीक्षा पर काम कर रही है। इस बार के CUET-PG में 42 विश्वविद्यालय ने हिस्सा लिया था जिसमें 1 डीम्ड विश्वविद्यालय, 6 राज्य विश्वविद्यालय और 35 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल है।

First Published - September 25, 2022 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट