facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Weather Update: दिल्ली में चलेगी आंधी…मुंबई में होगी मानसूनी बारिश, जानें कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

IMD के मुताबिक, 10 जून तक गोवा, कर्नाटक, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है।

Last Updated- June 08, 2024 | 3:50 PM IST
Weather news
Shimla: A lightning flashes in the sky during rain in Shimla. (PTI Photo)

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अनेक रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं लोग भीषण गर्मी, लू के थपेड़ों से परेशान हैं तो कहीं आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

बीते कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज सुहाना बना हुआ है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार (8 जून) को क्रर्नाटक और महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है।

मानसून का आगमन

महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने से राज्य के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप कम होने से लोगों को राहत मिली है। मुंबई में शनिवार सुबह कहीं हल्कि बारिश हुई तो कहीं बादल छाए रहे।

इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, 10 जून तक गोवा, कर्नाटक, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है। केरल में 9 जून तक भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 9 और 10 जून को बारिश हो सकती है।

कैसा है दिल्ली-NCR का मौसम?

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से आंधी-तूफान और बारिश के कारण मौसम शाम को कूल-कूल हो रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चलने या फिर हल्कि बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।

दिल्ली-ंNCR का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि,ऐसा भी अनुमान है कि अगले हफ्ते से हीटवेव का प्रकोप एक बार फिर से दिल्लीवालों सताएगा।

उत्तर प्रदेश का मौसम का हाल?

यूपी के कुछ इलाकों में आज लू के कारण गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने यूपी के बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, चित्रकूट, कौशांबी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

First Published - June 8, 2024 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट