facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

West Bengal Weather Today: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश; अभी और ज्यादा बारिश होने की आशंका

West Bengal Weather Today: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बर्द्धमान और श्रीनिकेतन में सबसे अधिक 192 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पानागढ़ में 186 मिमी बारिश हुई है।

Last Updated- August 02, 2024 | 3:02 PM IST
Weather: Rain in Kolkata
Weather: Rain in Kolkata

क्षेत्र में सक्रिय मानसून के कारण शनिवार तक दक्षिणी पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर और ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बर्द्धमान, पानागढ़ और श्रीनिकेतन में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में लगभग 200 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पुरुलिया, पश्चिम बर्द्धमान और बीरभूम में शनिवार सुबह तक भारी बारिश तथा कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 46 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बर्द्धमान और श्रीनिकेतन में सबसे अधिक 192 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पानागढ़ में 186 मिमी बारिश हुई है।

क्षेत्र के अन्य स्थानों में जहां भारी बारिश हुई, उनमें आसनसोल (148 मिमी), कैनिंग (138 मिमी), कल्याणी (135 मिमी), सूरी (126 मिमी) और कलाईकुंडा (100 मिमी)शामिल है। उत्तरी पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जहां कलिम्पोंग में पिछले 24 घंटों में 62 मिमी तथा दार्जिलिंग में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 33 मिमी बारिश दर्ज की गई।

First Published - August 2, 2024 | 2:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट