facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आए त्योहार तो घटने लगे चीजों के दाम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:32 PM IST

बाजार में एफएमसीजी उत्पादों पर छूट का दौर अब शुरू हो गया है। इससे कुछ उत्पादों के दाम भी घटे हैं। दरअसल कुछ उपभोक्ता वस्तु कंपनियां आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपने उत्पादों के दाम घटाने और छूट की पेशकश करने लगी हैं। कच्चे माल की कीमतों में तेजी के कारण पिछले दो साल तक कीमतों में लगातार बढ़ोतरी किए जाने के बाद कंपनियां अब दाम घटाने की पहल कर रही हैं। जून तिमाही से कच्चे माल की कीमतों में भी नरमी दिखने लगी थी। हालांकि कुछ जिंस में तेजी अब भी बरकरार है।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इस महीने अपने कुछ उत्पादों की कीमतों में कटौती पहले ही कर चुकी है। उसने अपने गोदरेज नंबर 1 साबुन की मात्रा को 41 ग्राम से बढ़ाकर 50 ग्राम कर दिया है और उसकी कीमत 10 रुपये है। इसने गोदरेज नंबर 1 साबुन के बंडल पैक (100 ग्राम के 5 साबुन) की कीमत भी कम कर दी है। कंपनी के वितरकों के अनुसार उसकी कीमत 140 रुपये से घटकर 120 रुपये रह गई है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। 

First Published - September 15, 2022 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट