facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश में आईआरबीआई की स्थापना कब हुई थी?

Last Updated- December 07, 2022 | 12:45 PM IST

1.भारतीय औद्योगिक पुननिर्माण बैंक (आईआरबीआई) की स्थापना किस वर्ष में की गई थी?
ए.1975 में
बी.1985 में
सी.1990 में
डी.1992 में


2.नरसिंहम समिति ने देश में बैंकिंग ढांचे को कितने स्तरीय बनाने की बात की थी?
ए.दो
बी.तीन
सी.चार
डी.पांच

3.देश की सभी नदियों को जोड़ने की परियोजना के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा एक कार्यदल का गठन किया गया है? इसके वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं
ए.विजय केलकर
बी.डॉ. सी. रंगराजन
सी.सुरेश प्रभु
डी.सी. सी. पटेल

4. ‘क्रिसिल’ का संबंध किस काम से है?
ए.कंपनियों के साख पत्रों का मूल्यांकन
बी.उद्योगों को वित्तीय सहायता मुहैया कराना
सी.कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए वित्त व्यवस्था करना
डी.निर्यात व्यापार के लिए वित्त व्यवस्था करना

5.संयुक्त पूंजी कंपनियों के संबंध में से कौन सा कथन सही है?
ए. सभी कंपनियों द्वारा निर्गमित शेयरों का निर्गम मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर होता है
बी.शेयर के लिए आवेदन करते समय आवेदित शेयरों का पूरा मूल्य अग्रिम भेजना जरूरी होता है
सी.जारी किए गए शेयरों का मूल्य कंपनी द्वारा कभी लौटाया नहीं जाता
डी.कंपनी के अध्यक्ष का मनोनयन भारत सरकार द्वारा किया जाता है

6.बौद्धिक संपदा अधिकार से संबंधित व्यापार पहलू, ‘ट्रिप्स'(ट्रेड रिलेटेड इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स) और व्यापार से संबंधित निवेश उपाय ‘ट्रिम्स’ (टे्रड रिलेटेड इंवेस्टमेंट मेजर्स)किससे संबंधित है?
ए.प्रेस्टन प्रस्ताव
बी.डंकल प्रस्ताव
सी.चेलैया समिति
डी.इनमें से कोई नहीं

7.किसी कंपनी का वास्तविक स्वामित्व किसके पास होता है?
ए.कं पनी के निदेशकों के पास
बी.इक्विटी शेयरधारकों के पास
सी.डिबेंचरधारकों के पास
डी.सरकार के पास

8.समाज में धन के वितरण की असमानता को कम करने में कौन सा कर सहायक होता है?
ए.आनुपातिक कर
बी.प्रगतिशील कर
सी.प्रतिगामी कर
डी.इनमें से सभी

9.’प्रत्येक पूर्ति अपनी मांग स्वयं उत्पन्न करती है’-यह नियम किसने प्रतिपादित किया था?
ए.मार्शल
बी.एडम स्मिथ
सी.जे. एम. कीन्स
डी.जे. बी. से

10.’दक्षिण एशियाई विकास कोष’ की स्थापना किसके द्वारा की गई है
ए.एशियाई विकास बैंक
बी.विश्व बैंक
सी.दक्षेस(सार्क)
डी.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष

11.इनमें से कौन सा लक्षण आर्थिक रूप से पिछड़े अल्पविकसित देशों का सूचक है?
ए.उच्च जन्म दर
बी.उच्च निरक्षरता
सी.कृषि पर जनसंख्या का अधिक दबाव
डी.इनमें सभी

जवाब:1.बी 2.सी 3.सी 4.ए 5. सी  6.बी  7. बी 8. बी 9. डी 10. सी 11. डी

First Published - July 22, 2008 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट