facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कब हुई थी भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना?

Last Updated- December 07, 2022 | 3:04 PM IST

1. हाल ही में विश्व व्यापार संगठन की वार्ता कहां हुई ?


ए. जिनेवा
बी. न्यूयॉर्क
सी. वाशिंगटन
डी. कोलंबो

2. प्रत्येक वित्तीय वर्ष से ही व्यय के प्रत्येक मद का नया मूल्यांकन करके बजट बनाना कहलाता है-

ए. परफॉर्मेन्स बजट
बी. डेफिसिट बजट
सी. जीरो बेस्ड बजट
डी. फ्रेश बजटिंग

3. देश में नए स्टॉक एक्सचेंजों के लिए नीति बनाने के लिए वित्त मंत्रालय ने 1991 में एक उच्चस्तरीय अध्ययन दल का गठन किया था। इस समिति का अध्यक्ष कौन था?

ए. एम. जे. फेरवानी
बी. एम. नरसिंहम
सी. एस. एस. नाडकर्णी
डी. आर. जानकीरामन

4. ‘भारतीय जीवन बीमा निगम’ की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

ए. 1897
बी. 1950
सी. 1956
डी. 1965

5. इनमें से कौन सा राज्य औद्योगिक विकास के लिहाज से आगे है?

ए. पश्चिम बंगाल
बी. उड़ीसा
सी. महाराष्ट्र
डी. मध्यप्रदेश

6. शेयर बाजार पर प्रभावपूर्ण नियंत्रण किसके माध्यम से किया जा रहा है?

ए. एमआरटीपी एक्ट
बी. फेरा
सी. बीआईएफआई
डी. सेबी

7. किस क्षेत्र की सहकारी इकाइयों ने तेजी से विकास किया है?

ए. चीनी
बी. सूती वस्त्र
सी. जूट
डी. सरसों

8. नरसिंहम समिति की सिफारिशों में बैंकों के लिए सांविधिक तरलता अनुपात (एसएलआर) को 5 साल की अवधि में चरणबद्ध तरीके से कम करके कितने प्रतिशत तक लाने की बात कही गई थी?

ए. 15 प्रतिशत
बी. 20 प्रतिशत
सी. 25 प्रतिशत
डी. 30 प्रतिशत

9. ‘ऑपरेशन फ्लड’ का कार्यक्रम कब प्रारंभ हुआ था?

ए. 1951
बी. 1970
सी. 1975
डी. 1985

10. अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘बिम्सटेक’ के कितने सदस्य राष्ट्र हैं?

ए. 05
बी. 07
सी. 08
डी. 10

जवाब:-1. ए 2. सी 3. ए 4. सी 5. सी 6. डी 7. ए 8. सी 9. बी 10. बी

First Published - August 5, 2008 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट