facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कहां है विश्व बैंक मुख्यालय?

Last Updated- December 07, 2022 | 11:05 AM IST

1.विश्व बैंक का मुख्यालय कहां है?
ए.मनीला में
बी.वाशिंगटन डी. सी. में
सी.न्यूयॉर्क में
डी. जेनेवा में


2. एक्जिम बैंक का काम क्या है?
ए. आयात-निर्यात के  लिए वित्त
बी.औद्योगिक वित्त
सी.कॉमर्शियल संस्थाओं को वित्तीय सहायता
डी.कोई नहीं

3.जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था विकसित होती है, सर्र्विस सेक्टर –
ए.घटता है फिर बढ़ता है
बी.बढता है फिर घटता है
सी.बढता जाता है
डी.घटता जाता है

4.भारत में योजना व्यय पूरा किया जाता है-
ए.आंतरिक उधार और दूसरे साधनों से
बी.भारत सहायता क्लब की सहायता से
सी.आई. एम. एफ. की सहायता से
डी.ओईसीडी देशों की सहायता से

5.केंद्रीय राजस्व बोर्ड का विभाजन करके ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क व सीमा शुल्क बोर्ड’ और ‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड’ का गठन कब किया गया था?
ए.1950 में
बी.1958 में
सी.1963 में
डी.1975 में

6.ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं विकास कार्यक्रम (डीडब्ल्यूसीआरए) को किस कार्यक्रम के तहत समन्वित किया गया है?
ए.जवाहर रोजगार योजना
बी.इंदिरा आवास योजना
सी.ट्राइसेम
डी.स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना

7.स्थिर कीमतों की तुलना में चालू कीमतों पर राष्ट्रीय आय अधिक होती है, क्योंकि
ए.कीमतों में वृद्धि उत्पादन में वृद्धि के बराबर है
बी.कीमतों में वृद्धि उत्पादन में वृद्धि से अधिक है
सी.उत्पादन में वृद्धि कीमतों में वृद्धि से अधिक है
डी.केवल उत्पादन में कमी

8.हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर उद्योग से संबंधित ‘टाइडल पार्क’ किस शहर में बनाया गया है?
ए.चेन्नई में
बी.हैदराबाद में
सी.बेंगलुरु में
डी.मुंबई में

9.भारत में पेटेंट अधिनियम सबसे पहले कब पारित किया गया था?
ए.1970 में
बी.1980 में
सी.1990 में
डी.2001 में

10.प्रतिकूल भुगतान संतुलन को ठीक करने के लिए निम्नलिखित उपायों में से कौन सा उपाय मौद्रिक नहीं है?
ए. अपस्फीति
बी. विनिमय नियंत्रण
सी. अवमूल्यन
डी. आयात नियंत्रण

जवाब :-1. बी 2. ए 3. सी 4. ए 5. सी 6. डी 7. बी 8. ए 9. ए 10. डी

First Published - July 15, 2008 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट