facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश में पहला ईपीजेड कहां बना था?

Last Updated- December 07, 2022 | 2:02 PM IST

1. कपास उत्पादन में विश्व का अग्रणी देश कौन सा है?
ए. भारत
बी. चीन
सी. अमेरिका
डी. मिस्त्र


2. विदेशी निवेश संबंधी ‘विश्व निवेश रिपोर्ट’ किस संगठन के द्वारा प्रतिवर्ष जारी की जाती है?
ए. आईएमएफ
बी. आईबीआरडी
सी. अंकटाड
डी. डब्ल्यूटीओ

3. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम कब शुरू की गई थी?
ए. 2 फरवरी, 2006
बी. 2 फरवरी, 2005
सी. 2 फरवरी, 2004
डी. 2 फरवरी, 2003

4. भारत के किस राज्य में अब जनगणना की तर्ज पर मौतों की गणना का काम शुरू किया गया है?
ए. कर्नाटक में
बी. केरल में
सी. महाराष्ट्र में
डी. राजस्थान में

5. मुद्रास्फीति को इनमें से किसके द्वारा रोका जा सकता है?
ए. बचत के  बजट
बी. प्रत्यक्ष कराधान में वृद्धि
सी. सरकारी व्यय में कटौती
डी. सभी तीनों उपाय

6. इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों से संबंद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘एल जी इलेक्ट्रानिक्स’ मूलत: किस देश की कंपनी है?
ए. जापान
बी. द. कोरिया
सी. ताइवान
डी. जर्मनी

7. ‘इको मार्क ‘ किसी उत्पाद पर दिए गए इस प्रमाणन का चिन्ह होता है कि यह उत्पाद-
ए. किफायती कीमत वाला है
बी. पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल है
सी. नष्ट होने वाला नहीं है
डी. अच्छी किस्म का है

8. निजी क्षेत्र में देश में पहला निर्यात प्रोसेसिंग क्षेत्र (इपीजेड) कहां स्थापित किया गया था?
ए. कांडला में
बी. विशाखापत्तनम में
सी. नोएडा में
डी. सूरत में

9. यूरोपीय संघ के सभी राष्ट्रों में एक कॉमन मुद्रा प्रचलन के लिए लागू की गई। इस मुद्रा का नाम क्या है?
ए. यूरो पाउण्ड
बी. यूरो
सी. यूरो डॉलर
डी. डयूश पाउण्ड

10. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को उनके प्रर्वतक बैंकों में विलय करने की इजाजत किसने दी थी?
ए. नरसिंहम समिति ने
बी. रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन ने
सी. प्रो. ए. एम. खुसरो की अध्यक्षता में 1989 में गठित कृषि साख समीक्षा समिति ने
डी. इनमें से किसी ने नहीं

जवाब:-1. बी 2. सी 3. ए 4. ए 5. डी 6. बी 7. बी 8. डी 9. बी 10. सी

First Published - July 29, 2008 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट