1. राउरकेला में इस्पात कारखाने की स्थापना किसके सहयोग से की गई है?
ए. जर्मनी
बी. रूस
सी. जापान
डी. ब्रिटेन
2. विश्व बैंक की ‘उदार ऋण देने वाली खिड़की ‘ किसे कहा जाता है?
ए. अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम
बी. अंतरराष्ट्रीय विकास संघ
सी. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
डी. भारत सहायता क्लब
3. भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है?
ए. अनुच्छेद 256
बी. अनुच्छेद 280
सी. अनुच्छेद 293
डी. अनुच्छेद 356
4.भारत की पहली मानव विकास रिपोर्ट कब जारी हुई थी?
ए. मार्च 2000
बी. अप्रैल 2002
सी. जून 2002
डी. अप्रैल 2001
5. निम्नलिखित में से किस शहर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नहीं है?
ए. इंदौर
बी. कोझिकोड
सी. लखनऊ
डी. मुंबई
6. यूरो की एक इकाई के बदले में निम्नलिखित में से किस मुद्रा की सर्वाधिक इकाइयां प्राप्त होती हैं?
ए. जर्मन मार्क
बी. फ्रांसीसी फ्रेंक
सी. आयरिश पाउंड
डी. इटैलियन लीरा
7. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन कौन करता है?
ए. योजना आयोग
बी. भारतीय रिजर्व बैंक
सी. वित्त मंत्रालय
डी. केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन
8. योजना आयोग के सदस्यों की संख्या कितनी होती है?
ए. 12
बी. 13
सी. 11
डी. सरकार की इच्छानुसार बदलती रहती है।
9. राष्ट्रीय विकास परिषद का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन होता है?
ए. वित्त मंत्री
बी. प्रधानमंत्री
सी. योजना मंत्री
डी. लोकसभा में विपक्ष का नेता
10. भारत में केंद्रीय बैंक के सभी काम को कौन सा बैंक संपादित करता है?
ए. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
बी. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
सी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
डी. कोई नहीं
11. मनी लाउंड्रिंग बिल का उद्देश्य है –
ए. घरेलू बचत को बढ़ाना
बी. अप्रत्यक्ष करों के प्रवाह प्रभाव को कम करना
सी. अवैध रूप से प्राप्त किए गए धन की आवाजाही पर निगरानी रखना
डी. विदेशों में बसे भारतीय को भारत में निवेश हेतु प्रोत्साहित करना
जवाब:-1. ए 2. बी 3. बी 4.बी 5. डी 6.डी 7. डी 8. डी 9. बी 10. सी 11. सी