facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

किसे मिला नवरत्न का दर्जा?

Last Updated- December 07, 2022 | 8:40 PM IST

1. सेंटर ऑन इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट फॉर एशिया ऐंड द पैसिफिक की मंत्रिस्तरीय बैठक जून 2008 में कहां हुई?


ए. दिल्ली
बी. मुंबई
सी. बांग्लादेश
डी. अफगानिस्तान

2. भारत सरकार ने 2008-09 के दौरान तीन नए आईआईटी खोलने का फैसला लिया है। ये इनमें से कहां खुलेंगे?

ए. बिहार, राजस्थान, आंध्रप्रदेश
बी. आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक
सी. कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल
डी. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार

3. हाल ही में जारी नए आंकड़ों के मुताबिक 2007-08 में सकल घरेलू उत्पाद से कर का क्या अनुपात (कर जीडीपी) रहा है लगभग…

ए. 8 प्रतिशत
बी. 9 प्रतिशत
सी. 10 प्रतिशत
डी. 12.5 प्रतिशत

4. किस कंपनी को हाल ही में ‘नवरत्न’ की हैसियत मिली है?

ए. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनडीएमसी)
बी. राष्ट्रीय वस्त्र निगम
सी. मारूति उद्योग
डी. आईडीबीआई बैंक

5. भारत को कौन रक्षा सेवाओं के लिए विमान वाहक पोत ‘गोर्शकोव’ की आपूर्ति करने पर सहमत हुआ है?

ए. रूस
बी. फ्रांस
सी. जर्मनी
डी. इटली

6. नीतिगत रूप में भारतीय रिजर्व बैंक मुद्रास्फीति को इनमें से किस स्तर पर सीमित रखना चाहता है?

ए. 5 प्रतिशत
बी. 4.5 प्रतिशत
सी. 4 प्रतिशत
डी. 6 प्रतिशत

7. किस राज्य सरकार ने फैसला किया है कि पिछले 10 सालों से वनभूमि पर खेती करने वाले जनजातीय लोगों को उस पर मालिकाना हक दे दिए जाएं?

ए. मध्य प्रदेश
बी. उत्तर प्रदेश
सी. महाराष्ट्र
डी. आंध्रप्रदेश

8. इंद्रधनुषीय क्रांति का संबंध है-

ए. हरित क्रांति से
बी. श्वेत क्रांति से
सी. नीली क्रांति से
डी. उपरोक्त सभी से

9. संशोधित मूल्यवर्ध्दित कर का संबंध है-

ए. बिक्री कर
बी. संपत्ति कर
सी. आयकर
डी. उत्पाद कर

10. भारत डाइनामाइट लिमिटेड केंद्र कहां स्थित है?

ए. कोलकाता
बी. हैदराबाद
सी. चेन्नई
डी. दिल्ली

जवाब:-1. ए 2. ए 3. डी 4. ए 5. ए 6. ए 7. ए 8. डी 9. डी 10. बी

First Published - September 9, 2008 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट