facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

World Rose Day 2022: क्यों मनाया जाता है World Rose Day, कैंसर रोगियों से क्या है जुड़ाव

Last Updated- December 11, 2022 | 3:16 PM IST

हर साल 22 सितंबर को कैंसर रोगियों के सम्मान में World Rose Day मनाया जाता है। यह कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से लड़ने वाले लोगों के जीवन में खुशियां लाने तथा उनके संघर्ष को दिखाने के लिए मनाया जाता है।  इस दिन लोग कैंसर पीड़ितों का दर्द बांटने की कोशिश करते हैं और उन्हें जीवन का महत्व बताते हैं।

क्या है World Rose Day का इतिहास

World Rose Day कनाडा की एक साहसी लड़की के याद में मनाया जाता है। कनाडा की 12 साल की लड़की मेलिंडा रोज को 12 वर्ष की उम्र में कैंसर हो गया था। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि मेलिंडा सिर्फ एक सप्ताह ही बच पाएगी, लेकिन मेलिंडा हार नहीं मानी। उस 12 साल की लड़की ने लगभग 6 महीने तक इस गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ी। 6 महीनें के बाद उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। बाद में उसके याद में हर साल 22 सितंबर को World Rose Day मनाया जाता है।

कैंसर पीड़ितो के साहस को सलाम करने का दिन

World Rose Day है कैंसर पीड़ितो के साहस और धैर्य को सलाम करने तथा उन्हें दिलासा देने के लिए। इस दिन लोग कैंसर से पीड़ित लोगों से मिलते हैं, उन्हें जीवन की दिलासा देते हैं। लोग उस दिन कैंसर से लड़ रहे लोगों को गुलाब भेंट करते हैं। इस दिन कैंसर पीड़ितो को यकीन दिलाया जाता है कि कैंसर का मतलब जीवन का अंत नहीं होता, कैंसर से लड़ा जा सकता है। 

जानलेवा बीमारी कैंसर

कैंसर को जानलेवा बीमारी माना जाता है। पूरी दुनिया में अब तक लाखों लोगों की मौत कैंसर से हो चुकी है। अभी भी पूरी दुनिया में करोड़ो लोग इससे लड़ रहे हैं। हालांकि अब इसका इलाज संभव है लेकिन अगर समय रहते इलाज न कराया जाए, तो कैंसर जान के लिए जोखिम बन जाता है।
 

First Published - September 22, 2022 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट