facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IT Sector: 2025 में बढ़ेंगी नौकरियां, एक्सपर्ट्स ने कहा- AI समेत नए इंडस्ट्री ट्रेंड बनेंगे गेमचेंजर

Advertisement

2024 में भारत में IT सेक्टर में हाइरिंग में देरी से ऑनबोर्डिंग और ओवरऑल हाइरिंग एक्टिविटी में बड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन 2025 के लिए इसमें रिकवरी की उम्मीद की जा रही है।

Last Updated- December 24, 2024 | 1:48 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

2025 IT Sector Hiring Outlook: नए साल की शुरुआत से पहले जॉब्स के मोर्चे पर एक पॉजिटिव संकेत है। 2025 में नई नौकरियों को लेकर भारतीय IT सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इंडस्ट्री का फोकस अब नए स्किल, खासकर AI और डेटा साइंस पर है। साथ ही टियर- 2 शहरों में हो रहे बदलाव के चलते आईटी सेक्टर में तेजी को तैयार है। पिछले एक साल से इस सेक्टर में सुस्त हायरिंग का ट्रेंड दिखाई दे रहा है।

एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत में IT सेक्टर में हाइरिंग में देरी से ऑनबोर्डिंग और ओवरऑल हाइरिंग एक्टिविटी में बड़ी गिरावट देखी गई। हालांकि, 2025 के दौरान इसमें रिकवरी और डेवलपमेंट की उम्मीद की जा रही है।

2024 में भारतीय IT सेक्टर में पिछले साल की तुलना में हाइरिंग में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण बड़ी आर्थिक चुनौतियां और वैश्विक अनिश्चितताएं थीं।

Adecco India के कंट्री मैनेजर सुनील चेम्मनकोटिल ने कहा कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) ने हायरिंग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन वह भी IT सर्विस सेक्टर में मंदी को पूरी तरह से दूर नहीं कर सके।

बता दें कि GCC तकनीकी पेशेवरों के लिए 52.6 प्रतिशत नौकरियों के लिए जिम्मेदार है।

हालांकि, इस सेक्टर में चारों ओर के दबाव के बावजूद, कुछ पार्ट ने लचीलापन और विकास दिखाया है।

Adecco रिसर्च के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के रोल में 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जो स्पेशल स्किल सेट की ओर बदलाव को दिखाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि अधिकतर ऑर्गनाइजेशन ने इन तकनीकों को प्राथमिकता दी है।

टियर 2 सिटी में IT सेक्टर में हायरिंग में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है, जिसमें 2024 की तीसरी तिमाही के दौरान 48 प्रतिशत की प्रभावशाली बढ़ोतरी देखी गई, जो पारंपरिक टेक हब से परे नौकरी के अवसरों के भौगोलिक विविधीकरण (ज्योग्राफिक डायभर्सफिकेशन) को दिखाता है।

मिड से सीनियर लेवल वाले अनुभवी पेशेवरों की भर्ती में 35 प्रतिशत की बढोतरी हुई, जो दिखाता है कि कंपनियां बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अनुभवी कैंडिडेट को तरजीह देती हैं।

TeamLease Edtech के आंकड़ों से पता चला है कि नए ग्रेजुएट्स के लिए हाइरिंग काफी धीमा रहा, जिसमें विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में 2-15 प्रतिशत की वृद्धि दर रही।

अनिश्चित डील फ्लो के कारण कंपनियां अक्सर कैंपस हायर को शामिल करने में देरी करती हैं, जिसके बारे में इंडस्ट्री के लीडर्स का मानना ​​है कि यह खासकर प्रमुख चुनावों के आसपास के वैश्विक राजनीतिक माहौल से प्रभावित था।

जैसे-जैसे भारत 2025 की ओर बढ़ रहा है, ऐसे उत्साहजनक संकेत मिल रहे हैं कि IT सेक्टर में हायरिंग में सुधार हो सकता है।

2025 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स, हाइरिंग में होगी बढ़ोतरी

TeamLease Edtech के coo और एम्प्लॉयबिलिटी बिजनेस के प्रमुख जयदीप केवलरमानी कहते हैं, “2024 में फ्रेशर्स की हायरिंग धीमी रही, क्योंकि कई कंपनियों ने कैंपस से हायर करने में देरी की। यह बदल सकता है क्योंकि कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए डील फ्लो 2025 की शुरुआत में वापस आने की उम्मीद है। डील फ्लो के पहले सेट से बड़ी कंपनियों को फायदा होगा और जैसे-जैसे खरीदार की भावना में सुधार होगा, टियर 2 और 3 की कंपनियां ऑर्डर में बढ़ोतरी कर सकती है।”

वह आगे कहते हैं, “हालांकि शुरुआत में नई हाइरिंग धीमी रह सकती हैं, लेकिन यह अनुमान है कि 2025 की शुरुआत में बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू होने के साथ ही नए ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी.”

उम्मीद है कि कंपनियां उभरती हुई मांगों को पूरा करने के लिए अपने कर्मचारियों को बेहतर बनाने में भारी निवेश करेंगी, खासकर AI और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में।

विप्रो की CTO संध्या अरुण का मानना ​​है कि इंडस्ट्री अपने बिजनेस वैल्यू को अनलॉक करने के लिए AI और दूसरे एडवांस टेक्नोलॉजी के एकीकरण में तेजी लाने के लिए तैयार हैं।

अरुण ने कहा, “साल 2025 हाई-वैल्यू सिटी टेक्नोलॉजी का साल होने का वादा करता है, जो नए अवसर पैदा करेगा और साथ ही कई अभूतपूर्व चुनौतियां पेश करेगा। भविष्य उन उद्यमों का है जो टेक्नोलॉजी को अपनाते हैं। उभरती हुई टेक्नोलॉजी पर बढ़ती निर्भरता के चलते स्पेशल टेक्नोलॉजी की मांग में 30-35 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।”

चेम्मनकोटिल के अनुसार, अलग-अलग इंडस्ट्री में नौकरी के अवसरों में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमानों के साथ इस क्षेत्र में फिर से उछाल आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “आगे की ओर देखते हुए, GCC और IT सर्विस से संयुक्त भर्ती की मंशा नौकरी चाहने वालों के लिए एक स्वागत योग्य राहत होगी। इम्पलायर्स रिकवरी और डेवलपमेंट के बारे में आशावादी हैं क्योंकि कंपनियां नई तकनीक और मार्केट की जरूरतों के अनुकूल हो रही हैं।”

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement