facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

World Tourism day: पर्यटन में 8वें स्थान पर भारत, GDP में 212.8 बिलियन यूएस डॉलर का योगदान

Last Updated- December 11, 2022 | 2:51 PM IST

रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए अधिकतर लोग छुट्टी प्लान करते हैं। कोई देश में घूमना पसंद करता है तो कोई विदेश में। आज यानी 27 सितंबर को पूरा देश विश्व पर्यटन दिवस मना रहा है। 

 
वर्ल्‍ड टूरिज्‍म डे हर साल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।  विश्व पर्यटन दिवस पहली बार 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) द्वारा शुरू किया गया था। इस साल विश्व पर्यटन दिवस का मेजबान देश इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया अपनी शानदार हॉस्पिटेलिटी के लिए जाना जाता है।  दुनिया भर की बात करें तो बीते सालों में कोरोना के कारण पर्यटन सेक्टर कई चुनौतियों से जूझ रहा था.हालांकि, पिछले एक साल में इसमें बढ़त देखी गई है।
 
 लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारा ये घूमना फिरना देशों की अर्थव्यवस्था को कितना सपोर्ट करता है। पर्यटन सेक्टर से रोजगार के कई मौके सृजित होते हैं। आज विश्व पर्यटन दिवस पर हम आपको बता रहे हैं उन देशों के बारे में जिनकी जीडीपी में पर्यटन का अहम योगदान है। 
 
पर्यटन की बात करें तो वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल की इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में यानी कोविड काल के पहले पर्यटन सेक्टर ने ग्लोबल जीडीपी में 10.3 फीसदी का योगदान किया। 
 
साल 2021 में कोरोना के चलते दुनिया भर मे पर्यटन कमजोर रहा लेकिन भारत जीडीपी कॉन्ट्रीब्यूशन के मामले में 8वे स्थान से उठ कर 6वें स्थान पर पहुंच गया। 2021 में पर्यटन सेक्टर ने भारत की जीडीपी में 178 बिलियन यूसएस डॉलर का योगदान दिया।

 
 
वहीं 1,271.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ पहले नंबर पर अमेरिका रहा। जबकि दूसरे स्थान पर  814.3 बिलियन डॉलर के कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ चीन है। वहीं पर्यटकों को जर्मनी ने भी खूब आकर्षित किया है। जर्मनी की जीडीपी में पर्यटन सेक्टर ने 251 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रीब्यूशन किया है।

पर्यटन के लिहाज से वैश्विक स्तर पर जापान भी पर्यटकों के लिए पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट रहा है। जापान ने देश की जीडीपी में 206.3 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रीब्यूशन दिया है। वहीं इटली ने भी पर्यटन के मामले में बढ़त बनाई है, साल 2019 में 7वें स्थान पर रहा इटली 2021 में 179.0 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ पांचवे स्थान पर है।
 

First Published - September 27, 2022 | 11:15 AM IST

संबंधित पोस्ट