facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारी बारिश के बाद दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी, शनिवार को ऐसा ही रहेगा मौसम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:11 PM IST

दिल्ली/ NCR में रात भर बारिश के बाद, शुक्रवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यहाँ आज पूरे दिन मध्यम बारिश के जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश के चलते ट्रैफिक समस्याओं, निचले इलाकों में जलभराव के लिए भी अलर्ट जारी किया है। 
IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 72 mm बारिश हुई है। आज सुबह अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस (28°C) दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी 100 प्रतिशत थी और हवा पूर्वी दिशा में 7.5 किमी प्रति घंटे (7.5 km per hour) की रफ्तार से चल रही थी।
गुरुवार को भारी बारिश और आने वाले दो से तीन दिनों में और अधिक होने की आशंका के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहली से आठवीं कक्षा के लिए स्कूल बंद कर दिए गए थे। गौतम बौद्ध नगर जिले के जिला प्रशासन ने गुरुवार को घोषणा की कि भारी बारिश के कारण पहली से आठवीं कक्षा के स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे।
वहीं, गुरुग्राम में सभी निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की सलाह दी गई है। पहले कोई सलाह जारी नहीं की गई थी जिसके कारन गुरुग्राम के लोगों को  दिल्ली-NCR में हुए जलजमाव का खामियाजा भुगतान पड़ा था। NH-48 के कई हिस्सों, खासकर निचले इलाकों में पानी भर गया था। गुरुग्राम प्रशासन ने एक एडवाइजरी भी जारी कर जिले में कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को शुक्रवार को घर से काम करने के लिए कहा है। जिससे यातायात की भीड़ से बचा जा सके और सड़कों और नालों की मरम्मत कराई जा सके।

First Published - September 23, 2022 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट