facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वैश्विक निवेश सम्मेलन से पहले योगी सरकार लाएगी 30 से ज्यादा नीतियां

Last Updated- December 11, 2022 | 2:31 PM IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित वैश्विक निवेश सम्मेलन से पहले योगी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग नीतियां लाएगी।
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय वैश्विक निवेश सम्मेलन के आयोजन की तारीखों का एलान करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम लगाने के लिए प्रोत्साहन, सहूलियतें व रियायतें देते हुए अलग-अलग 30 से ज्यादा नीतियां इस साल के अंत तक घोषित की जाएंगी। प्रदेश की नई औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के साथ-साथ ईवी पॉलिसी, टॉय, टेक्सटाइल, फार्मा, स्टार्टअप, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी सहित 30 से अधिक सेक्टरोल पॉलिसी को निवेश सम्मेलन से पहले तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैश्विक निवेश सम्मेलन (जीआईएस) अगले साल 10-11 व 12 फरवरी को राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के जरिए उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।

 

वैश्विक निवेश सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुलाई गयी बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक सिंगापुर, फ्रांस, इंग्लैंड और मारीशस ने इसका सहयोगी देश (पार्नर कंट्री) बनने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग एक दर्जन देश उत्तर प्रदेश में हो रहे निवेश सम्मेलन के पार्टनर कंट्री बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोगी देश बनने के लिए नीदरलैंड, कनाडा, यूएसए, जापान, इजराइल व थाईलैंड के रादूतों व उच्चायुक्तों से संपर्क साधा जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश सम्मेलन में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए दुनिया के डेढ़ दर्जन देशों में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इन देशों में प्रदेश सरकार के मंत्रियों को ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर भेजा जाएगा। साथ ही टीम में विषय विशेषज्ञ व अधिकारी भी शामिल होंगे। रोड शो को आयोजन में सीआईआई व फिक्की जैसे बड़े औद्योगिक संगठनों की मदद भी ली जाएगी।

 
विदेशों में प्रस्तावित रोड शो को अलावा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देश में भी विभिन्न बड़े शहरों में निवेशकों को आकर्षित करने जाएगी। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में भी रोड शो आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन से पहले प्रदेश के विभिन्न जिलों में लैंड बैंक तैयार करने के काम को तेजी से पूरा किया जाए ताकि उद्यमों के लिए जमीन की समस्या न हो।

First Published - September 30, 2022 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट