facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

योगी सरकार छोटे उद्योग लगाने वाली महिलाओं को देगी आर्थिक मदद

Last Updated- December 11, 2022 | 4:23 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छोटे उद्योग लगाने वाली महिलाओं को अतिरिक्त रियायतें देगी। इसके लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (एमएसएमई) नीति में जरुरी संशोधन किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार  जल्द ही नयी एमएसएमई नीति लाने जा रही है। 
योगी सरकार द्वारा तैयार की जा रही नई एमएसएमई नीति में महिला उद्यमियों को खास तवज्जो दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है। जिसके तहत उद्यमियों को अपना उद्योग लगाने के लिए पूर्वांचल व बुंदेलखंड में निवेश करने पर 100 फीसदी, मध्य यूपी व पश्चिमी यूपी में स्टांप शुल्क में 75 फीसदी  की छूट मिलेगी।
हालांकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद जिले में उद्योग लगाने वालों को केवल 50 फीसदी की ही छूट दी जाएगी।  वही महिला उद्यमियों प्रदेश में कहीं भी उद्योग लगाने पर जमीन खरीद पर स्टांप शुल्क नहीं देना पड़ेगा। प्रस्तावित एमएसएमई नीति में उद्यमियों को बुंदेलखंड व पूर्वांचल में सूक्ष्म उद्योग लगाने पर 25 फीसदी, लघु उद्योग लगाने पर 20 फीसदी व मध्यम उद्योग लगाने पर 15 फीसदी  कैपिटल सब्सिडी मिलेगी। मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी में यह सब्सिडी क्रमश: 20, 15 व 10 फीसदी की होगी। दलितों, आदिवासियों व महिला उद्यमियों को 2 फीसदी की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। उद्यम लगाने वाले सभी उद्यमियों के लिए इस सहायता की अधिकतम सीमा पांच करोड़ रुपये ही होगी।
इसके अलावा नयी प्रस्तावित एमएसएमई नीति में उद्यमियों को नयी ईकाई लगाने अथवा पुरानी ईकाई कते विस्तार के लिए लिए जाने वाले कर्ज पर देय ब्याज की पर्तिपूर्ति का भी प्रावधान किया जा रहा है। प्रस्तावित नीति के मुताबिक योगी सरकार उद्योग लगाने के लिए कर्ज लेने पर लगने वाले उद्यमियों को ब्याज पर पांच साल तक ब्याज उपादान भी देगी। बुंदेलखंड और पूर्वांचल में सूक्ष्म उद्योग के लिए यह ब्याज उपादान छह प्रतिशत व लघु व मध्यम उद्योग के लिए पांच- पांच प्रतिशत होगा।
 

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक  प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 80 लाख करोड़ रुपये या एक  ट्रिलियन यूएस डॉलर का आकार देने की मुहिम में जुटी योगी सरकार ने निवेश को बढ़ावा देना अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसके लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश में अबतक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट समिट अगले वर्ष आयोजित करने का फैसला किया है।
इस वैश्विक नेशक सम्मेलन में कई देशों के उद्यमियों को न्यौता दिया जाएगा। इस आयोजन के पहले औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रानिक्स, फूडप्रोसेसिंग, पर्यटन सहित कई नीतियों में संशोधन किया जाएगा।  इसी क्रम में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (एमएसएमई) लगाने के लिए उद्यमियों को योगी सरकार विशेष राहत देने जा रही है। जिसके तहत एमएसएमई सेक्टर में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को रियायत दी जाएगी।  

 
गौरतलब है कि एमएसएमई सेक्टर को दी गयी तरजीह के चलते योगी सरकार के पहले कार्यकाल में करीब एक करोड़ लोगों को 2.50 लाख करोड़ रुपए का मिला ऋण मिला। 

First Published - August 23, 2022 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट