facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बिना PUC सर्टिफिकेट के खरीद सकते हैं पेट्रोल और डीजल, दिल्ली सरकार ने फैसले पर लगाई रोक

Last Updated- December 11, 2022 | 1:22 PM IST

दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों को पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) को लेकर एक राहत की खबर दी है।

सरकार ने अभी दिल्ली के लोगों को बिना PUC के पेट्रोल और डीजल खरीदने की अनुमति दे दी है। बता दें कि केजरीवाल सरकार ने 25 अक्टूबर से ईंधन खरीदने के लिए वाहन मालिकों को प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाण पत्र (Pollution Under Control Certificate) को अपने साथ रखने का नोटिस जारी किया था। 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने इस फैसले पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। यानी अभी तक जिन लोगों ने पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है या फिर रीन्यू नहीं कराया है, उनके पास अब ठोड़ा और समय है। यानी अब दिल्लीवासी पेट्रोल पंप पर बिना सर्टिफिकेट दिखाए फ्यूल खरीद सकेंगे।

राय ने बताया कि, “ डीजल और पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने कानून व्यवस्था को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं। जिनको लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की जाएगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।” 

बता दें कि दिल्ली सरकार ने पहले वाहन मालिकों के लिए आदेश जारी किया था कि वे 25 अक्टूबर से पेट्रोल पंप पर ईंधन खरीदने के लिए अनिवार्य रूप से अपने साथ वैध PUCC रखेंगे। 

सरकार के अनुसार, दिल्ली में ऐसे 17 लाख से भी ज्यादा गाड़ियों के पास वैध PUCC नहीं है। 

बता दें कि मोटर वाहन अधिनियम, 1993 की धारा 190 (2) के तहत जिन वाहन मालिकों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण जांच प्रमाण पत्र नहीं होगा, उनपर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर छह महीने की सज़ा दी जा सकती है या दोनों भी हो सकते हैं।

(भाषा से इनपुट के साथ)

First Published - October 23, 2022 | 11:05 AM IST

संबंधित पोस्ट