facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश में पढ़ना है तो पहले से होगा 1 घंटे एग्जाम कम, ETS ने TOEFL के लिए लाए कई नए नियम

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 4:30 PM IST
OEFL to be shortened by an hour from July, candidates to get real-time notification of score status

जुलाई से ‘TOEFL’ (टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज ए फॉरेन लैंग्वेज) की अवधि एक घंटे कम की जाएगी और उम्मीदवारों को अंकों की तात्कालिक स्थिति की सूचना मिल सकेगी।

TOEFL का आयोजन करने वाली शैक्षिक परीक्षा सेवा (ईटीएस) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईटीएस के मुताबिक, TOEFL के लिए अब तीन घंटे के बजाय दो घंटे का समय दिया जाएगा।

इसने कहा कि अंग्रेजी भाषा की दक्षता परीक्षा ‘TOEFL’ देने वालों को अब परीक्षा पूरी होने पर आधिकारिक अंक (रिजल्ट) जारी होने की तारीख की भी जानकारी मिल जाएगी।

ETS ने कहा कि TOEFL में होने वाले बदलाव 26 जुलाई से प्रभावी होंगे। TOEFL को 150 से अधिक देशों में 10,000 से अधिक संस्थानों ने मान्यता दी है और अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड जैसे लोकप्रिय स्थलों के अलावा ब्रिटेन में 98 प्रतिशत से अधिक यूनिवर्सिटीज द्वारा इसे सार्वभौमिक (यूनिवर्सल) रूप से स्वीकार किया गया है।

ETS के अनुसार, रीडिंग सेक्शन को छोटा किया जाएगा, जबकि ‘इंडिपेंडेंट राइटिंग टास्क’ को ‘अकादमिक चर्चा के लिए लेखन’ (writing for an academic discussion) से बदल दिया जाएगा। बिना अंकों वाले प्रश्न भी परीक्षा से हटाए जाएंगे।

ETS के सीईओ अमित सेवक ने कहा, ‘ETS शिक्षा और सीखने में नवाचारों के माध्यम से मूल्यांकन के भविष्य को दिशा दे रहा है और TOEFL इस प्रयास का मूल है। TOEFL लगभग छह दशकों से एक उद्योग मानक रहा है और ये बदलाव इसकी स्थिति को रेखांकित करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये बदलाव हमारे ग्राहकों और हितधारकों के माध्यम से विकसित किए गए हैं।’

सेवक ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और पहली बार परीक्षा की राशि का भुगतान रुपये में किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरल पंजीकरण प्रक्रिया इस वर्ष जुलाई की शुरुआत में शुरू होगी।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement