facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोविड 19: देश भर के 14 केंद्रों पर अब भी टीकाकरण जारी, 10 सेंटर निजी

Advertisement

Covid vaccination drive: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार यानी 13 मई की सुबह तक भारत में कोरोनावायरस के कुल 714 सक्रिय मरीज थे।

Last Updated- May 13, 2024 | 10:29 PM IST
covishield vaccine

 Covid vaccination drive: देश भर के 14 केंद्रों पर अब भी लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं और केंद्र सरकार ने अब तक इस अभियान पर रोक नहीं लगाई है। सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि टीकाकरण अभियान रोकने पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘अभियान रोकने के बारे में कोई स्पष्ट फैसला नहीं है। कुछ राज्यों में यात्रियों का टीकाकरण किया जा रहा है।’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार यानी 13 मई की सुबह तक भारत में कोरोनावायरस के कुल 714 सक्रिय मरीज थे। रविवार को कोई टीकाकरण नहीं हुआ। शनिवार को 16 लोगों को टीके की खुराक दी गई थी। देश भर में संचालित 14 टीकाकरण केंद्रों में से 10 निजी हैं।

कुछ राज्यों में कोरोनावायरस के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के हालिया मीडिया बुलेटिन से जानकारी मिली है कि 11 मई तक प्रदेश में कोरोना के 41 सक्रिय मरीज थे। इनमें से 35 मरीजों का घर में ही इलाज किया जा रहा था। करीब 6 मरीज अस्पताल में भर्ती थे, जिनमें से चार आईसीयू में थे।

क्या देश में अभी भी कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान की जरूरत है? विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ टीकों का आकस्मिक उपयोग के लिए भंडारण कर रखना चाहिए।

ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रीन टेम्पलटन कॉलेज में वायरोलॉजिस्ट और रिसर्च फेलो शाहिद जमील ने बिज़नेस स्टैंडर्ड ने कहा, ‘भारत में पर्याप्त आबादी को टीका लगाकर संक्रमण से बचाया गया है, लेकिन बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए रकम लेकर टीके की व्यवस्था रखनी चाहिए।’ जमील ने कहा कि भले ही बुजर्गों ने टीके की तीनों खुराक लगवा ली हों, फिर भी ये टीके उपलब्ध रहने चाहिए। सरकार को भी अब मुफ्त में टीके नहीं देने चाहिए।

बड़े शहरों में तो अब टीकाकरण केंद्र नहीं चल रहे हैं। कोविन दिखा रहा है कि मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलूरु के शहरी इलाकों और यहां तक की कोलकाता में भी कोई टीकाकरण केंद्र नहीं है। मगर मुंबई से सटे ठाणे में एक टीकाकरण केंद्र चल रहा है और वहां लोगों बायोलॉजिकल-ई के कॉर्बेवैक्स लगाए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement