facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उच्च रक्तचाप, मधुमेह रोगियों की होगी विशेष देखभाल : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 11:31 PM IST
Health min to put 75mn people with NCDs on standard care by 2025

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ जी-20 के एक कार्यक्रम में 2025 तक उच्च रक्तचाप (hypertension) और मधुमेह (diabetes) से पीड़ित 7.5 करोड़ लोगों की मानक देखभाल वाले स्तर पर रखने के अपने महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य की बुधवार को घोषणा की।

यह जांच सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के माध्यम से की जाएगी। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ग्रेब्रेयेसस ने कहा, ‘भारत सरकार ने 2025 तक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के तहत उच्च रक्तचाप से पीड़ित 7.5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का भारत सरकार का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य दुनिया में गैर संचारी रोगों के लिहाज से सबसे बड़ा कवरेज है।’

गैर-संचारी रोगों (NCD) के खतरे से लड़ने के लिए, भारत ने 150,000 से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के निर्माण और टेलीमेडिसन तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के माध्यम से एक मंच बनाया है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि केवल जांच ही पर्याप्त नहीं है। पहचान के नतीजे भी मिलने चाहिए। इसलिए उन्होंने सभी हितधारकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जांच कराने वाले लोगों में से कम से कम 80 प्रतिशत का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि करीब 40,000 प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल चिकित्सा अधिकारियों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से एनसीडी के लिए मानक उपचार वर्कफ्लो पर प्रशिक्षित किया जाएगा। मंत्रालय ने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए जिसमें व्यापक कवरेज का जिक्र किया गया था।

पॉल ने राज्य की टीमों से अनुरोध किया कि वे सभी एसओपी का अनुपालन जमीनी स्तर पर सही तरीके से करें, क्योंकि जांच ही किसी भी रोग के सफल प्रबंधन की आधारशिला है। उन्होंने इस प्रयास में निजी क्षेत्र के सहयोग की आवश्यकता और महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य अर्जित करने के लिए मॉडलों का निर्माण तथा विभिन्न प्राथमिक बाधाओं को दूर करने के लिए शैक्षणिक और अनुसंधान क्षेत्र के योगदान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement