facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कृषि ऋण समितियों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र

Advertisement

औषधि विभाग ने देश में पीएसीएस के 2,300 से अधिक जन औषधि केंद्र के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनमें से 500 से अधिक काम कर रहे हैं

Last Updated- January 08, 2024 | 10:33 PM IST
PM Modi Speech Today: Will increase the number of Jan Aushadhi Kendras in the country to 25 thousand

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) के जरिये पहले चरण में 2000 जन औषधि केंद्र खोलने की योजना है। केंद्र का लक्ष्य अगले दो-तीन वर्षों में देश में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलना है। यह जानकारी मांडविया ने राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘पीएसीएस में जनऔषधि केंद्र’ में दी।

उन्होंने बताया, ‘औषधि विभाग ने देश में पीएसीएस के 2,300 से अधिक जन औषधि केंद्र के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनमें से 500 से अधिक काम कर रहे हैं।’

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएसीएस को जन औषधि केंद्र खोलने की अनुमति देने का फायदा सहकारी संस्थाओं को ही नहीं होगा बल्कि समाज के सबसे निचले पायदान तक पहुंचेगा।

उन्होंने बताया, ‘जन औषधि केंद्रों ने बीते नौ वर्षों में गरीबी लोगों के 26,000 करोड़ रुपये की बचत की है। मार्केट की तुलना में इन केंद्रों पर 50 से 90 प्रतिशत सस्ती जेनरिक दवाएं उपलब्ध हैं। इनसे लोगों को किफायती दामों पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।’

पीएसीएस गांवों के स्तर पर सहकारी क्रडिट सोसायटियां हैं। यह तीन स्तरीय सहकारी उधारी ढांच में सबसे निचले पायदान पर हैं।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement