facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रजिस्टर्ड अस्पतालों के मामले में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और राजस्थान टॉप पर; मगर NHRR कवरेज में कई राज्य पिछड़े

Advertisement

HFR स्वास्थ्य सुविधाओं की एक नई रिपॉजिटरी है, जिसका मकसद देश के सार्वजनिक और निजी अस्पतालों का एक राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य रजिस्टर तैयार करना है।

Last Updated- October 02, 2024 | 10:20 PM IST
Yatharth Hospital Q1 Result

स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर (एचएफआर) में पंजीकृत अस्पतालों के मामले में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हैं। यह जानकारी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) डैशबोर्ड के आंकड़ों से मिली है। लेकिन, नैशनल हेल्थ रिसोर्स रिपोजिटरी (एनएचआरआर) डेटा के अनुसार दो सुविधाएं मिलनी चाहिए उसमें इन पांच में से तीन राज्य पीछे हैं। एनएचआरआर की स्थापना साल 2018 में देश भर के सभी सार्वजनिक और निजी अस्पतालों के आंकड़े एकत्रित करने के लिए की गई थी।

एचएफआर स्वास्थ्य सुविधाओं की एक नई रिपॉजिटरी है, जिसका मकसद देश के सार्वजनिक और निजी अस्पतालों का एक राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य रजिस्टर तैयार करना है। इनमें अस्पताल, क्लिनिक, डायग्नोस्टिक लैबोरेटरीज, इमेंजिंग सेंटर और फार्मेसियां शामिल हैं।

एचएफआर में पंजीकृत अस्पतालों के मामले में शीर्ष पांच राज्यों में कर्नाटक और राजस्थान ने एनएचआरआर डेटाबेस के तहत 50 फीसदी से अधिक संस्थानों को कवर किया है। सही मायने में कर्नाटक की एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां एनएचआरआर डेटा के अनुसार देश में सर्वाधिक 60,711 पंजीत अस्पताल और एनएचआरआर डेटा के मुताबिक 100 फीसदी सेवाएं मिल रही हैं। उसके बाद त्रिपुरा 81.2 फीसदी और छत्तीसगढ़ 69.1 फीसदी का स्थान है।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश 59,438 पंजीकृत अस्पतालों के साथ पूर्ण संख्या के मामले में दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना वाला राज्य है, लेकिन एनएचआरआर डेटासेट में राज्य की 1,78,715 स्वास्थ्य सुविधाओं में से केवल 33.3 फीसदी इसे कवर करते हैं। इसी तरह, महाराष्ट्र के 14.7 फीसदी और आंध्र प्रदेश के 48.9 फीसदी पंजीकृत अस्पताल इसे कवर करते हैं।

सूची में सबसे नीचे ओडिशा, तमिलनाडु और दिल्ली का स्थान है, जहां इन सुविधाओं का स्तर सबसे कम है। दिल्ली में एनएचआरआर डेटासेट में 37,288 अस्पताल हैं, जिनमें से 1,590 अथवा 4.3 फीसदी ही सुविधाएं देते हैं। तमिलनाडु के लिए कवरेज दर 2.3 फीसदी है। वहां 73,941 अस्पतालों में से महज 1,694 अस्पतालों में एनएचआरआर डेटा के तहत सुविधाएं दी जाती हैं। ओडिशा में कुल 16,867 अस्पतालों में सिर्फ 6 अस्पतालों में ही सुविधाएं मिलती है, जिससे प्रदेश आखिरी स्थान पर है।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement