facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम बंगाल में भूख हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांगों पर बैठक बेनतीजा, सरकार समयसीमा देने से असमर्थ

Advertisement

राज्यपाल द्वारा आपात बैठक बुलाने के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने 15 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी कामबंदी रोकने का ऐलान किया था।

Last Updated- October 14, 2024 | 10:00 PM IST
Meeting on demands of doctors who are on hunger strike in West Bengal inconclusive, government unable to give deadline पश्चिम बंगाल में भूख हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांगों पर बैठक बेनतीजा, सरकार समयसीमा देने से असमर्थ

पश्चिम बंगाल में भूख हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांगों पर विचार करने के लिए बुलाई गई सरकार और चिकित्सकों की बैठक बेनतीजा रही। पश्चिम बंगाल के 12 चिकित्सक संघों के प्रतिनिधियों और मुख्य सचिव मनोज पंत के बीच सोमवार को कोलकाता के स्वास्थ्य भवन में हुई बैठक में मामले का कोई हल नहीं निकल सका।

राज्यपाल द्वारा आपात बैठक बुलाने के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) ने 15 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी कामबंदी रोकने का ऐलान किया था। फेमा ने यह भी कहा था यदि बैठक में मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह वैकल्पिक सेवाएं बंद करेगा।

सूत्रों के अनुसार गतिरोध को हल करने के लिए सरकार कोई भी समयसीमा देने के लिए तैयार नहीं हुई। चिकित्सकों ने बैठक में स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाया।

सरकार के सूत्रों ने कहा कि निगम मंगलवार को आरजी कर मामले पर उच्चतम न्यायालय में होने वाली सुनवाई में शामिल होने के लिए नई दिल्ली गए हैं। चिकित्सकों के प्रतिनिधियों ने पंत से आग्रह किया कि वे अनशन पर बैठे कनिष्ठ चिकित्सकों से सीधे जाकर बातचीत करें।

पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. कौशिक चाकी ने कहा, ‘बैठक बेनतीजा रही। हमने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि वह किसी अधिकारी को अनशन पर बैठे युवा चिकित्सकों से बातचीत के लिए भेजे और उच्चतम दर्जे वाले अधिकारी को तरजीह दी जाए। हालांकि, मुख्य सचिव ने संकेत दिया कि वह कोई समयसीमा नहीं बता सकते।’

पंत ने कहा, ‘बैठक में ढाई घंटे तक विस्तार से बातचीत हुई। अनेक चिंताएं उठाई गईं और हमने उनका संज्ञान लिया। दस मांगों में से सात को पूरा किया जा चुका है। बाकी तीन मांगों के लिए वे विशिष्ट समयसीमा का अनुरोध कर रहे थे। ये प्रशासनिक निर्णय हैं जिन पर राज्य को विचार करने की आवश्यकता है, इसलिए हम इस समय कोई समयसीमा नहीं दे सकते। हमने उनसे आग्रह किया कि वे जूनियर चिकित्सकों को उनकी भूख हड़ताल वापस लेने के लिए राजी करें, क्योंकि हम उनके स्वास्थ्य और कुशलता के बारे में चिंतित हैं।’

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement