facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में एम निमोनिया का कोई मरीज नहीं, चीन में बढ़ रही बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या

Advertisement

AIIMS के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांचे गए कुल 611 नमूनों में माइकोप्लाज्मा निमोनिया का एक भी मामला नहीं पाया गया है।

Last Updated- December 07, 2023 | 11:20 PM IST
No M pneumoniae cases in samples tested since Jan in India: Health ministry

चीन में निमोनिया से पीड़ित बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच भारत में कोई भी मरीज नहीं मिला है। देश में इस साल जनवरी से किए गए कुल 611 जांच नमूनों में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांचे गए कुल 611 नमूनों में माइकोप्लाज्मा निमोनिया का एक भी मामला नहीं पाया गया है। यह जांच व्यापक सांस संबंधी बीमारियों पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की निगरानी का हिस्सा थी। इसमें मुख्य रूप से गंभीर सांस संबंधी बीमारी (एसएआरआई) पर ध्यान दिया गया था जो ऐसी बीमारी में लगभग 95 फीसदी जिम्मेदार होता है। जांच आरटी-पीसीआर द्वारा की गई। आईसीएमआर भारत का शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का यह बयान एक खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया था इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच दिल्ली के एम्स ने चीन के जैसे निमोनिया से जुड़े सात जीवाणुओं की पहचान की थी। हालांकि, बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा इस बाबत पूछे गए सवाल का एम्स ने कोई जवाब नहीं दिया।

बयान में कहा गया है, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि इन सात मामलों का चीन के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों से हाल में बच्चों को हुई सांस संबंदी परेशानी से कोई संबंध नहीं है। अप्रैल से सितंबर 2023 यानी छह महीनों के दौरान दिल्ली एम्स में चल रहे अध्ययन में सात मामलों का पता चला है मगर यह चिंता का कारण नहीं है।’

डॉक्टरों ने कहा कि निमोनिया के मामलों में ऐसी वृद्धि नहीं हुई है जिसपर चिंता जताई जा सके।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली के प्रमुख निदेशक और पल्मोनोलॉजी विभाग के प्रमुख विवेक नांगिया ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि माइकोप्लाज्मा एक सामान्य जीवाणु है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि निमोनिया के लगभग 30 फीसदी रोगियों में माइकोप्लाज्मा संक्रमण होता है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि संक्रमितों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वायु प्रदूषण और वायरल संक्रमण फैलने के कारण इस समय हमारे पास निमोनिया और सांस संबंधी बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। हाल के दिनों में सार्स-कोव2 के अलावा कोई नई बीमारी नहीं आई है।’

यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद में कंसल्टेंट इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी ऐंड स्लीप मेडिसिन विश्वेश्वरन बालासुब्रमण्यम ने जानकारी दी कि उन्होंने पिछले महीने निमोनिया के मामलों में वृद्धि देखी मगर कोई भी मरीज गंभीर नहीं था। उन्होंने कहा कि अब निमोनिया के मरीजों की संख्या कम हुई है। उन्होंने कहा, ‘निमोनिया में जीनोम सिक्वेंसिंग से संक्रमण के लिए जिम्मेदार सूक्ष्मजीवों की आनुवंशिक संरचना समझा जाता है। हम नियमित रूप से असामान्य जीवाणु जीवों और वायरल संक्रमण की पहचान के लिए भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए स्वाब भेजते हैं।’

वहीं दूसरी ओर, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूशन के पल्मोनोलॉजी विभाग के निदेशक मनोज गुप्ता ने कहा कि कई बार वह एलिसा जांच के लिए नमूने नहीं भेजते हैं क्योंकि सेप्टम और ब्लड कल्चर जैसे परीक्षण भी होते हैं। उन्होंने कहा, ‘निर्धारित एंटीबायोटिक्स आम तौर पर माइकोप्लाज्मा को कवर करते हैं और इसलिए इसका अलग से इलाज करने की जरूरत नहीं होती है।’ डॉक्टर ने कहा कि अभी माइकोप्लाज्मा के लिए कोई सलाह नहीं दी गई है।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement