facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रवर्तकों और पीई/वीसी की हिस्सेदारी बिक्री में 2.2 गुना बढ़ोतरी

Advertisement

अदाणी प्रमोटर्स ने 37,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की

Last Updated- September 28, 2023 | 11:24 PM IST
equity

इस साल प्रवर्तकों और प्राइवेट इक्विटी/वेंचर कैपिटल (पीई/वीसी) निवेशकों की तरफ से की गई हिस्सेदारी बिक्री पहले ही पिछले साल के मुकाबले दोगुने से ज्यादा हो गई है। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक इनकी बिकवाली 87,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की रही है, जो साल 2022 में प्रवर्तकों व पीई/वीसी की तरफ से हुई 39,700 करोड़ रुपये की बिकवाली का 2.2 गुना है।

इस साल की तेजी को अदाणी समूह के प्रवर्तकों की तरफ से हुई हिस्सेदारी बिक्री से मजबूती मिली। कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने एक नोट में कहा है, बल्क व ब्लॉक डील के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि साल 2023 में प्रवर्तकों की तरफ से बिकवाली का आंकड़ा पिछले छह साल का सर्वोच्च स्तर है।

हालांकि हमने पाया कि अदाणी समूह के प्रवर्तकों ने 37,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जो साल 2023 में प्रवर्तकों की तरफ से हुई कुल बिकवाली का करीब 40 फीसदी बैठता है।

इस साल अब तक ऑटोमोबाइल व कंपोनेंट, कैपिटल गुड्स, इलेक्ट्रिक यूटिलिटीज, आईटी सेवा और परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी प्रवर्तकों की कुल बिक्री में सबसे ज्यादा रही है, वहीं बीमा और आईटी सेवा की हिस्सेदारी प्रवर्तकों की बिक्री में 2018-22 के दौरान सबसे ज्यादा रही थी।

नोट में कहा गया है, प्रवर्तकों की तरफ से बिकवाली मोटे तौर पर रणनीतिक बाध्यताएं (कर्ज प्रबंधन) को प्रतिबिंबित करती है, वहीं पीई की तरफ से बिकवाली कीमत को प्रतिबिंबित करती है। देसी निवेशकों ने इस बिकवाली का बड़ा हिस्सा खरीदा। द्वितीयक बाजार में तेजी ने भी इस बिकवाली को प्रोत्साहित किया।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 27 फीसदी चढ़ा है, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 30 फीसदी की उछाल आई है। दोनों ने ही बेंचमार्क के मुकाबले उम्दा प्रदर्शन किया है, जो 7.4 फीसदी ऊपर है। इस साल बड़ी हिस्सेदारी बेचने वाले पीई निवेशकों में बेन कैपिटल (एलऐंडटी फाइनैंस, ऐक्सिस कैपिटल का हिस्सा बेचा), सिकोया कैपिटल (गो फैशंस), टीपीजी (फाइव स्टार बिजनेस, कैंपस ऐक्टिववियर) और बेरिंग पीई एशिया (कोफोर्ज) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement