facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ola Electric में दूसरे दिन 20 फीसदी उछाल, MCap 48,259 करोड़ रुपये के पार

Advertisement

ओला की मार्केट वैल्यू अब उस मूल्यांकन से ऊपर पहुंच गई है, जिस पर उसने आखिरी बार अक्टूबर 2023 में निजी निवेशकों से रकम जुटाई थी।

Last Updated- August 12, 2024 | 11:20 PM IST
Ola Electric Q4 results

ओला इलेक्ट्रिक का शेयर सोमवार को दूसरे दिन 20 फीसदी की ऊपरी सीमा को छूते हुए 109.4 रुपये पर बंद हुआ। अपने इश्यू प्राइस 76 रुपये के मुकाबले यह शेयर अब तक 44 फीसदी चढ़ चुका है और इस तरह से कंपनी का बाजार पूंजीकरण 48,259 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ओला की मार्केट वैल्यू अब उस मूल्यांकन से ऊपर पहुंच गई है, जिस पर उसने आखिरी बार अक्टूबर 2023 में निजी निवेशकों से रकम जुटाई थी। तब टेमासेक की अगुआई में निवेशकों के कंसोर्टियम ने 44,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर करीब 3,200 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

ताजा बढ़ोतरी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी के 6,146 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को मिले महज 4.5 गुना आवेदन के बावजूद देखन को मिली है। इस आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए जबकि 646 करोड़ रुपये का ओएफएस आया। कुछ निवेशकों ने आईपीओ में मिले शेयर नुकसान के साथ बेचे थे।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement