facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा मोटर्स DVR में 3 फीसदी की उछाल, करीब 6 साल बाद 300 रुपये के पार निकलने में कामयाब हुआ शेयर

Advertisement

DVR शेयर उन शेयरों को कहा जाता है जिसे अलग वोटिंग अधिकार व अलग लाभांश अधिकार के साथ जारी किया जाता है

Last Updated- June 12, 2023 | 9:52 PM IST
Tata Motors DVR jumps nearly 3%; crosses Rs 300 mark after over 6 years

टाटा मोटर्स DVR (डिफरेंशियल वोटिंग राइट्स) का शेयर सोमवार को BSE में कारोबारी सत्र के दौरान 2.6 फीसदी चढ़कर 301 के पार निकल गया। यह शेयर छह साल के लंबे अंतराल के बाद 300 रुपये के पार निकला है। अभी यह फरवरी 2017 के बाद के सर्वोच्च स्तर पर ट्रेडिंग कर रहा है।

इस कैलेंडर वर्ष में कंपनी की बाजार कीमत 46 फीसदी चढ़ी है जबकि एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स में 2.6 फीसदी का इजाफा हुआ है।

DVR शेयर उन शेयरों को कहा जाता है जिसे अलग वोटिंग अधिकार व अलग लाभांश अधिकार के साथ जारी किया जाता है। दो मायनों में डीवीआर शेयर, सामान्य शेयरों से अलग होते हैं।

पहला, सामान्य शेयरों के मुकाबले इनमें वोटिंग के अधिकार कम होते हैं। ये शेयर उन कंपनियों के लिए फायदेमंद होते हैं जो कंपनी का प्रभावी नियंत्रण कम करके बाजार से रकम जुटाना चाहती हैं। दूसरा, कम वोटिंग अधिकार के चलते डीवीआर शेयर को 10-20 फीसदी ज्यादा प्रीमियम का भुगतान किया जाता है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के मुताबिक, इनमें आदर्श तौर पर छोटे व खुदरा शेयरधारकों के निवेशका मतलब बनता है क्योंकि वे सामान्य तौर पर वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेते। ज्यादा लाभांश के लिए अपना वोटिंग अधिकार का एक हिस्सा त्यागना इन शेयरधारकों के लिए बेहतर होता है। इसके​ अतिरिक्त, चूंकि डीवीआर भारतीय संदर्भ में हमेशा 30-40 फीसदी छूट पर होते हैं, ऐसे में ज्यादा लाभांश का भुगतान DVR को ज्यादा आकर्षक बना देता है। ब्रोकरेज ने ये बातें कही।

12 मई को निदेशक मंडल की बैठक में 2 रुपये प्रति शेयर का लाभांश (डिविडेंड) सामान्य शेयरों को देने और 2.10 रुपये प्रति शेयर ‘A’ सामान्य शेयरों को देने की सिफारिश की थी, जो 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए थी।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement