facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फेडरल बैंक के लाभ में 53 फीसदी की बढ़त

Last Updated- December 11, 2022 | 1:42 PM IST

निजी क्षेत्र के ऋणदाता फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 53 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 704 करोड़ रुपये रहा, जो 2021-22 की समान तिमाही में 460.3 करोड़ रुपये दर्ज किया था। फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्या​धिकारी श्याम श्रीनिवासन ने कहा, ‘यह बैंक द्वारा दर्ज किया गया सर्वा​धिक तिमाही मुनाफा है।
इस मुनाफा वृद्धि को बैंक द्वारा सभी सेगमेंट (कॉरपोरेट सेगमेंट, रिटेल एवं ब्याज आय समेत) में किए गए दमदार प्रदर्शन से मदद मिली।’ बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) भी 19.1 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 1,762 करोड़ रुपये रही, जो पूर्ववर्ती वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अव​धि के दौरान 1,479 करोड़ रुपये थी। 
सितंबर तिमाही के दौरान अन्य आय भी 2021-22 की दूसरी तिमाही के 492 करोड़ रुपये के मुकाबले 24 प्रतिशत तक बढ़कर 610 करोड़ रुपये रही। बैंक की कुल आय समीक्षाधीन अव​धि में 20 प्रतिशत तक बढ़कर 4,630 करोड़ रुपये रही। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 10 आधार अंक तक बढ़कर 3.3 प्रतिशत पर दर्ज किया गया।
को​च्चि ​स्थित इस बैंक का परिचालन लाभ भी समीक्षाधीन अव​धि के दौरान 1,212 करोड़ रुपये के साथ सर्वा​धिक रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 912 करोड़ रुपये था। सकल गैर-निष्पादित परिसंप​त्तियों (एनपीए) और शुद्ध एनपीए में कमी आने से परिसंप​त्ति गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। बैंक का सकल एनपीए वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के अंत में 4,031 करोड़ रुपये पर था।
प्रावधान कवरेज अनुपात 82.76 प्रतिशत पर दर्ज किया गया। तिमाही में ऋण लागत 0.53 प्रतिशत रही। कुल जमाएं जहां सितंबर 2021 में 171,995 करोड़ रुपये पर थीं, वहीं 30 सितंबर, 2022 तक बढ़कर ये 189,146 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। चालू खाता बचत खाता (सीएएसए) जमाएं 10.74 प्रतिशत तक बढ़कर 688,73 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। वहीं कुल ​अग्रिमें भी पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के 137,313 करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल 163,958 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं।

First Published - October 14, 2022 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट