facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Vedanta के शेयरों में 6.5% की गिरावट, निवेशकों के करीब दस हजार करोड़ डूबे

Last Updated- December 11, 2022 | 3:31 PM IST

शुक्रवार 16 सितंबर के कारोबार में Vedanta के शेयरों की कीमत में 6 फीसद से अधिक की गिरावट आई हैं। इसका करण सेमीकंडक्टर्स के निर्माण के प्रस्तावित बिज़नेस को लेकर कंपनी द्वारा दी गयी सफाई है।
 
Vedanta ने गुरुवार 15 सितंबर 2022 को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा था कि सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग Vedanta limited नहीं, बल्कि उसकी होल्डिंग कंपनी Volcan Investments Limited करेगी।  जिसके बाद शुक्रवार को बाज़ार खुलते ही Vedanta के शेयर को नुकसान का सामना करना पड़ा। 
 
BSE पर  इंट्राडे में Vedanta का शेयर 6.5% गिरकर 287 रुपये के भाव पर आ गया है। Vedanta के स्टॉक में बड़ी गिरावट से निवेशकों के 10,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा रुपये डूब गए हैं। 
 
बता दें, Vedanta के गुजरात में भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने की खबर के बाद इसके शेयर की कीमत पिछले दो कारोबारी सत्रों में लगभग 15% बढ़ी थी। 
 
निवेशकों को हजारों करोड़ का नुकसान
 
Vedanta के स्टॉक्स में गिरावट से निवेशकों को भरी नुकसान उठाना पड़ा। शेयर में गिरावट से निवेशकों के 10,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा पैसे डूब गए। 16 सितंबर 2022 को शेयर 6.5% गिरकर 287 रुपये पर आ गया।  जबकि 15 सितंबर 2022 को स्टॉक 314.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

First Published - September 16, 2022 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट