facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एमकैप के लिहाज से अंबानी पर अदाणी समूह की बढ़त

Last Updated- December 11, 2022 | 4:22 PM IST

अदाणी समूह ने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से मुकेश अंबानी समूह पर बढ़त बरकरार रखी है और टाटा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ा समूह बना हुआ है।

सोमवार को अदाणी समूह की फर्मों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 19.44 लाख करोड़ रुपये था जबकि अंबानी का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 17.89 लाख करोड़ रुपये। 21.73 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ टाटा समूह सबसे आगे है। अदाणी ने 2 अगस्त को अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। अदाणी समूह की कंपनियां अन्य कारोबारी समूह की फर्मों और व्यापक बाजारों के मुकाबले उम्दा प्रदर्शन अच्छे खासे मार्जिन के साथ जारी रखे हुए है।

अदाणी समूह की कंपनियों ने इस कैलेंडर वर्ष में अपने एमकैप में करीब 10 लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत मुकेश अंबानी की अन्य कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में महज 1.61 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

इस साल अब तक के लिहाज से टाटा समूह की कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखने को मिली है। अदाणी समूह की सात सूचीबद्ध‍ कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण इस साल अब तक के लिहाज से दिसंबर 2021 के 9.62 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुना होकर सोमवार को 19.44 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में मुकेश अंबानी की नौ सूचीबद्ध‍ कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 9.6 फीसदी बढ़ा है। यह दिसंबर 2021 के 16.33 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर सोमवार  को 17.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी तुलना में टाटा समूह की 26 सूचीबद्ध‍ कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण दिसंबर 2021 के 23.36 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 6.9 फीसदी घटकर सोमवार को 21.73 लाख करोड़ रुपये रह गया।

उधर, इस साल अब तक बीएसई सेंसेक्स महज 0.9 फीसदी चढ़ा है। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अदाणी समूह की कंपनियों ने व्यापक बाजार के मुकाबले उम्दा प्रदर्शन किया है, लेकिन अदाणी पावर के शेयर में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

First Published - August 23, 2022 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट