facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एलआईसी व सात अन्य की समाप्त हो रही एंकर लॉक इन अवधि

Last Updated- December 11, 2022 | 6:23 PM IST

आठ कंप​नियों के पिछले महीने पेश आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में एंकर निवेशकों की 30 दिन की लॉक इन अवधि समाप्त होने वाली है। विगत में एंकर निवेशकों की लॉक इन अवधि की समाप्ति वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिख चुका है। इस बार भी दबाव की संभावना है। एलआईसी का शेयर गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में टूटा। सरकारी बीमा दिग्गज के शेयर की कीमत अब इश्यू प्राइस के मुकाबले 24 फीसदी नीचे है। इसमें और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि एंकर निवेशकों को आवंटित सभी शेयरों के लिए लॉक इन अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है। एंकर निवेशकों के पास एलआईसी के 3.5 फीसदी फ्री फ्लोट शेयरों का करीब एक फीसदी हिस्सा है। सात अन्य कंपनियों के मामले में भी एंकर निवेशकों की लॉक इन अवधि 17 जून से 30 जून के बीच समाप्त हो रही है। हालांकि इन कंपनियों के मामले में एंकर निवेशकों को आवंटित आधे शेयर ही ट्रेडिंग के लिए मुक्त हैं। बाकी आधे शेयरों सेबी की तरफ से अप्रैल में जारी नए नियमों के मुताबिक अतिरिक्त 60 दिन की लॉक इन अवधि है। एडलवाइस ऑल्टरनेटिव रिसर्च के विश्लेषण से पता चलता है कि एंकर निवेशकों के पास इन कंपनियों की 3 से 13 फीसदी हिस्सेदारी है। इन शेयरों के 50 फीसदी के लिए लॉक इन अवधि इस महीने खत्म हो रही है जबकि बाकी के लिए अगस्त में खत्म होगी।     

First Published - June 10, 2022 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट