facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

WAPCOS IPO:IPO लाने की तैयारी में एक और सरकारी कंपनी, निवेशकों की हो सकती है चांदी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:56 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी WAPCOS LIMITED ने IPO (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक SEBI के पास आवेदन किया है। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार सार्वजनिक निर्गम के तहत कंपनी की प्रवर्तक भारत सरकार द्वारा 32,500,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) करेगी। 

IPO पूरी तरह OFS के रूप में होगा और इनमें कोई भी ताजा निर्गम शामिल नहीं है। WAPCOS पानी, बिजली और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में परामर्श और इंजीनियरिंग सेवाएं मुहैया कराती है। यह कंपनी जल शक्ति मंत्रालय के तहत आती है। कंपनी विदेश में भी अपनी सेवाएं प्रदान करती है। विशेष रूप से दक्षिण एशिया और पूरे अफ्रीका में वैपकॉस ने बांध और जलाशय इंजीनियरिंग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के क्षेत्र में सेवाएं दी हैं।

DRHP के अनुसार उसकी 30 देशों में परियोजनाएं चल रही हैं और कंपनी 455 से अधिक विदेशी परियोजनाओं से जुड़ी हुई हैं, जो पूरी हो चुकी हैं और चल रही हैं। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में उसकी परिचालन आय 11.35 प्रतिशत बढ़कर 2,798 करोड़ रुपये थी, जबकि इसी अवधि में कर पश्चात लाभ 14.47 प्रतिशत बढ़कर 69.16 करोड़ रुपये हो गया। 

First Published - September 26, 2022 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट