facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिमर्जर एलान के बाद Apollo Hospitals के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें स्कीम और शेयर अनुपात

Advertisement

Apollo Hospitals share: 18–21 महीने में होगी नई हेल्थकेयर कंपनी की लिस्टिंग, FY27 तक ₹25,000 करोड़ रेवेन्यू रन-रेट का लक्ष्य

Last Updated- July 01, 2025 | 1:51 PM IST
Apollo Hospitals

Apollo Hospitals के शेयर मंगलवार को 4% से ज़्यादा चढ़कर ₹7,569.5 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए। इस उछाल की वजह कंपनी का वह ऐलान है जिसमें उसने अपनी डिजिटल हेल्थ और फार्मेसी यूनिट को अलग करने और इसे 18 से 21 महीनों में शेयर बाजार में लिस्ट कराने की योजना पेश की है। दोपहर 1:40 बजे तक शेयर 3.11% ऊपर ₹7,468 पर ट्रेड कर रहा था।

Apollo की नई योजना: डिजिटल और फार्मेसी यूनिट को बनाया जाएगा नया बिजनेस

कंपनी ने बताया कि वह Apollo 24|7 डिजिटल प्लेटफॉर्म, ओम्नीचैनल फार्मेसी डिस्ट्रीब्यूशन और टेलीहेल्थ डिवीजन को एक नई इकाई में डिमर्ज करने जा रही है। इसके साथ ही Keimed Pvt. Ltd. को भी इसी नई कंपनी में मर्ज किया जाएगा। इस कदम के बाद Apollo Hospitals के मौजूदा शेयरहोल्डर नई कंपनी के भी सीधे शेयरहोल्डर बन जाएंगे।

नई कंपनी का टारगेट: ₹25,000 करोड़ रेवेन्यू रन-रेट, 7% EBITDA मार्जिन

Apollo के इन्वेस्टर प्रेज़ेंटेशन के मुताबिक, नई कंपनी FY25 में करीब ₹16,300 करोड़ का रेवेन्यू अर्जित करेगी और FY27 तक यह ₹25,000 करोड़ रन-रेट तक पहुंचने की उम्मीद है। GMV ₹28,000 करोड़ तक जाएगा और कंपनी 7% के EBITDA मार्जिन का लक्ष्य लेकर चल रही है।

यह भी पढ़ें: Tata Stock: शादी के मौसम में चमकेगा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का ये शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो, ₹4,195 तक जाएगा भाव

शेयरहोल्डर्स को मिलेंगे नए शेयर

इस डिमर्जर प्लान के तहत, Apollo Hospitals Enterprise Ltd. (AHEL) के निवेशकों को हर 100 शेयर पर नई बनने वाली हेल्थकेयर कंपनी के 195.2 शेयर मिलेंगे। इसके अलावा, Apollo Hospitals की योजना है कि वह Apollo Medicals Pvt. Ltd. (AMPL) के बचे हुए 74.5% शेयर भी खरीदे, ताकि Apollo Pharmacies Ltd. में उसकी पूरी हिस्सेदारी हो जाए।

JM Financial की रिपोर्ट: डिजिटल और रिटेल ताकत बढ़ेगी

ब्रोकरेज फर्म JM Financial का कहना है कि Apollo का फार्मेसी नेटवर्क देश में सबसे बड़ा है, जिसमें लगभग 6,600 स्टोर हैं — जो दूसरे सबसे बड़े ब्रांड से 1.4 गुना ज़्यादा है। Apollo 24|7 के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म का जुड़ना और Keimed कंपनी के मर्जर से ऑनलाइन बिक्री तेज़ी से बढ़ेगी और कंपनी अपनी खुद की ब्रांड वाली दवाओं (प्राइवेट लेबल) को भी मज़बूती से बेच सकेगी।

JM Financial के मुताबिक, FY25 से FY28 के बीच इस कारोबार में हर साल औसतन 20.2% की ग्रोथ हो सकती है और मुनाफे के मार्जिन (EBITDA) में सुधार होकर यह 1.8% से बढ़कर 6.5% तक पहुंच सकता है।

Q4 रिजल्ट: मुनाफे में 54% की छलांग

Apollo Hospitals ने मार्च 2025 की तिमाही (Q4 FY25) में ₹389.6 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹253.8 करोड़ था। यानी कंपनी के मुनाफे में करीब 54% की बढ़त हुई है। इसी दौरान कंपनी की कुल कमाई ₹5,592.2 करोड़ रही, जो पिछले साल से 13.11% ज़्यादा है। अगर पिछली तिमाही (Q3 FY25) से तुलना करें तो भी कंपनी के रेवेन्यू में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Advertisement
First Published - July 1, 2025 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement