facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI की लहर पर सवार होकर 20% तक चढ़ सकते हैं Asian Tech Stocks, JPMorgan ने चुनी ये 4 टॉप कंपनियां

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म ने साफ कहा है कि अगले तीन महीनों तक AI स्टॉक्स को बेचने की कोई जरूरत नहीं है।

Last Updated- June 25, 2025 | 7:55 AM IST
Asian Tech Stocks

JPMorgan Chase की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, एशियाई टेक्नोलॉजी स्टॉक्स इस साल और 15 से 20 प्रतिशत तक चढ़ सकते हैं। इसका बड़ा कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में जबरदस्त तेजी और डेटा सेंटर पर खर्च का बढ़ता ट्रेंड है। रिपोर्ट में कहा गया है कि AI की वजह से यह तेजी अभी और जारी रहेगी, खासकर 2025 में डेटा सेंटर कैपेक्स (capital expenditure) और 2026 के ग्रोथ आउटलुक को लेकर बढ़ते भरोसे की वजह से।

AI कंपनियों से दूर जाने की जरूरत नहीं: JPMorgan

ब्रोकरेज फर्म ने साफ कहा है कि अगले तीन महीनों तक AI स्टॉक्स को बेचने की कोई जरूरत नहीं है। उल्टा, जिन स्टॉक्स ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हीं में निवेश बनाए रखने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एशिया में ऑटोमेशन और जेनरेटिव टेक्नोलॉजी के प्रति घरेलू मांग तेज़ी से बढ़ रही है, जो इन कंपनियों को और मजबूत बना रही है।

यह भी पढ़ें…Stocks To Watch Today: आज किन शेयरों में हो सकती है हलचल? HAL, IRCTC, HDFC बैंक समेत ये स्टॉक्स रखें रडार पर

सेमीकंडक्टर इंडेक्स 12% चढ़ा, आगे और बढ़त संभव

Bloomberg का क्षेत्रीय सेमीकंडक्टर इंडेक्स इस साल अब तक 12 प्रतिशत से ज़्यादा चढ़ चुका है। इसने बाकी एशियाई इक्विटी इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बड़ी टेक कंपनियों से मिल रही AI मेमोरी चिप्स की मज़बूत डिमांड की वजह से आगे और तेजी देखी जा सकती है।

इन कंपनियों पर JPMorgan को सबसे ज्यादा भरोसा

रिपोर्ट में जिन कंपनियों को JPMorgan ने टॉप पिक्स बताया है, उनमें प्रमुख नाम हैं — Taiwan Semiconductor Manufacturing Co. (TSMC), SK Hynix Inc., Advantest Corp. और Delta Electronics Inc.। इन सभी कंपनियों की डिमांड लगातार बनी हुई है और ब्रोकरेज का मानना है कि इनकी कमाई के अनुमान आने वाले समय में और ऊपर जा सकते हैं। यही वजह है कि रिपोर्ट में इन स्टॉक्स में अगले 12 महीनों तक अच्छी तेजी बने रहने की संभावना जताई गई है।

PC, स्मार्टफोन कंपनियों को लेकर सतर्कता

जहां एक ओर AI कंपनियों को लेकर JPMorgan बेहद सकारात्मक है, वहीं गैर-AI कंपनियों को लेकर वह सतर्क है। खासकर जो कंपनियां पर्सनल कंप्यूटर, स्मार्टफोन और कंज़्यूमर डिवाइसेज़ बनाती हैं, उनकी कमाई के अनुमानों में कटौती हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की खपत पर मिलने वाली सब्सिडी का असर अब खत्म हो रहा है, जिससे इन कंपनियों की बिक्री पर असर पड़ सकता है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 7:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement