facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aspire & Innovative IPO Listing: निवेशकों के हाथ लगी निराशा, केवल 4 फीसदी का मिला लिस्टिंग गेन

Advertisement

निवेशकों की तरफ से इस आईपीओ को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था यही कारण रहा कि आईपीओ कुल 15.17 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

Last Updated- April 03, 2024 | 11:49 AM IST
Laxmi Dental IPO

Aspire & Innovative Advertising IPO Listing: कंपनी के शेयरों की आज यानी 3 अप्रैल को शेयर बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई। शेयर एनएसई पर 56.50 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यानी कि इस आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को केवल 4.63 प्रतिशत का ही मुनाफा हुआ।

कंपनी का आईपीओ प्राइस 54 रुपये था। हालांकि लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई और शेयर के भाव में मामूली तेजी आई। शेयर 4.96 फीसदी बढ़कर 59.30 रुपये के अपर सर्किट पर आ गया।
इस हिसाब से भी देखें को निवेशक केवल 10 फीसदी के मुनाफे में हैं।

आईपीओ की डिटेल

कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 मार्च को खुला था वहीं निवेशकों के लिए इस आईपीओ में बोली लगाने की आखिरी तारीख 28 मार्च थी। कंपनी ने अपने 21.97 करोड़ रुपये साइज के आईपीओ के तहत कुल 40.68 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा था।

ये भी पढ़ें- FY24 IPO निवेशकों के लिए रहा शानदार, लिस्टेड 12 से ज्यादा शेयरों के भाव दोगुने हुए

निवेशकों की तरफ से इस आईपीओ को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था यही कारण रहा कि आईपीओ कुल 15.17 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था। वहीं अगर रिटेल निवेशकों की बात करें तो उन्होंने इसमें दिलचस्पी दिखाई। रिटेल निवेशकों के हिस्से के शेयरों को 16.39 गुना अधिक सब्सक्राइब किया था। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों का था। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 51 से 54 रुपये तय किया गया था।

ये भी पढ़ें- Naman In-Store IPO Listing: फर्नीचर कंपनी की लिस्टिंग से निवेशकों को फायदा, जबरदस्त लिस्टिंग के बाद लुढ़के शेयर

कंपनी के बारे में

एस्पायर और इनोवेटिव एडवरटाइजिंग कंपनी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ट्रेडिंग सेक्टर में सेवाए मुहैया कराती है। कंपनी कई ब्रांड्स के किचन अप्लायंसेज, मोबाइल फोन और सोलर प्रोडक्ट्स ऑफर करती है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 11:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement