facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

JG Chemicals की पहले दिन खराब शुरुआत, शेयर 16 फीसदी से ज्यादा टूटा

Advertisement

JG Chemicals Share Price: बजाज ऑटो के 4,000 करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम में ​निवेशकों ने करीब सात गुना ज्यादा शेयर सौंपे हैं।

Last Updated- March 13, 2024 | 10:21 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

जिंक ऑक्साइड विनिर्माता जेजी केमिकल्स का शेयर बुधवार को व्यापक बाजारों में बिकवाली के बीच अपने पहले दिन के कारोबार में 16 फीसदी से ज्यादा टूट गया। कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 221 रुपये के मुकाबले 16.4 फीसदी की गिरावट के साथ 185 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के 251 करोड़ रुपये के आईपीओ को मिले 28 गुना आवेदन के बावजूद इसकी कमजोर लिस्टिंग हुई। इस बीच, एक दिन पहले सूचीबद्ध हुए आरके स्वामी के शेयर आज 12 फीसदी और टूट गए और इस तरह से कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 20 फीसदी नीचे आ गया है।

बजाज ऑटो की पुनर्खरीद में निवेशकों ने सौंपे 7 गुना ज्यादा शेयर

बजाज ऑटो के 4,000 करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम में ​निवेशकों ने करीब सात गुना ज्यादा शेयर सौंपे हैं। स्टॉक एक्सचेंजों के आंकड़ों से पता चलता है कि शेयरधारकों ने करीब 2.76 करोड़ शेयर सौंपे जबकि कंपनी अधिकतम 40 लाख शेयर (1.41 फीसदी इक्विटी) खरीदना चाहती है। बजाज ऑटो का शेयर 2.2 फीसदी की गिरावट के साथ 8,342 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने पुनर्खरीद की कीमत 10,000 रुपये प्रति शेयर तय की है।

टीसीएस ने इस तरीके से पुनर्खरीद के लिए 4,150 रुपये प्रति शेयर भाव तय किया था जो आखिरी बंद भाव से करीब 20 फीसदी ज्यादा था। बाजार के जानकारों ने कहा कि पेशकश पर प्रीमियम को देखते हुए शेयरधारकों ने अपनी पात्रता से ज्यादा शेयर सौंपे ताकि कम आवेदन मिलने की स्थिति में उनके ज्यादा शेयर स्वीकार किए जाएं।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement