facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्री-आईपीओ के 1.2 लाख करोड़ रुपये के शेयरों से दो महीने में पाबंदी हटेगी

Advertisement

हाल के हफ्तों या महीनों में बाजार में उतरने वाली कंपनी के ज्यादातर शेयर प्रवर्तकों, रणनीतिक निवेशकों या सूचीबद्धता पूर्व रहे शेयरधारकों के पास हैं।

Last Updated- November 29, 2024 | 10:07 PM IST
Share Market

नुवामा इंस्टिट्यूशनल ने एक नोट में कहा है कि 50 कंपनियों के करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये के शेयरों से पाबंदी यानी लॉक इन अवधि अभी से लेकर 31 जनवरी के बीच समाप्त हो जाएगी। हाल के हफ्तों या महीनों में बाजार में उतरने वाली कंपनी के ज्यादातर शेयर प्रवर्तकों, रणनीतिक निवेशकों या सूचीबद्धता पूर्व रहे शेयरधारकों के पास हैं।

जिन शेयरों की लॉक अप अवधि अगले दो महीनों में समाप्त होने वाली है, उनमें फूड डिलिवरी फर्म स्विगी (3 फीसदी इक्विटी), शापूरजी पलोनजी समूह की एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर (5 फीसदी) और सरकारी स्वामित्व वाली नवीकरणीय ऊर्जा फर्म एनटीपीसी ग्रीन ( 2 फीसदी) शामिल है।

लॉक-इन अवधि की समाप्ति का इन कंपनियों पर असर पड़ सकता है क्योंकि कुछ निवेशक हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकते हैं। एक्पायरी की अवधि खत्म होने से भी कुछ वैश्विक सूचकांकों में इन शेयरों का वेटेज अधिक हो सकता है।

नुवामा ने कहा कि यह मूल्य लॉक-अप वाले शेयरों के बिक्री से संबंधित है लेकिन ये सभी शेयर बिक्री के लिए नहीं आएंगे क्योंकि इन शेयरों का एक बड़ा हिस्सा प्रवर्तक और समूह के पास भी है। आईपीओ से पहले एंकर श्रेणी में निवेशकों को आवंटित आधे शेयरों पर 30 दिन का लॉक-अप होता है जबकि बाकी आधों में 90 दिन का। इस बीच, प्री-लिस्टिंग वाले कुछ शेयर छह, 12 या 18 महीने के लॉक-अप के दायरे में हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement