facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बैंक ऑफ इंडिया का शुद्घ लाभ 142 फीसदी बढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:43 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्घ लाभ वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 142.3 प्रतिशत तक बढ़कर 606 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में 250 करोड़ रुपये का शुद्घ लाभ दर्ज किया था।
वित्त वर्ष 2022 के लिए, शुद्घ लाभ वित्त वर्ष 2021 के 2,160 करोड़ रुपये से 57.6 प्रतिशत तक बढ़कर 3,405 करोड़ रुपये हो गया।
बोर्ड ने शेयरधारकों की मंजूरी के तहत 2021-22 के लिए 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश का सुझाव दिया है। बैंक का शेयर बीएसई पर करीब 1.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 47.15 रुपये पर बंद हुआ।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी ए के दास ने कहा कि निदेशक मंडल ने 2,500 करोड़ रुपये तक की इक्विटी पूंजी के निर्गम के साथ बाजार से कोष जुटाने की मंजूरी दे दी है और इससे सरकार की हिस्सेदारी घटाकर 75 प्रतिशत से नीचे लाई जा सकेगी।
मुंबई स्थित इस ऋणदाता की शुद्घ ब्याज आय (एनआईआई) वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 35.77 प्रतिशत तक बढ़कर 3,986 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में 2,936 करोड़ रुपये थी। इसी तरह शुद्घ ब्याज मार्जिन (एनआईएम) चौथी तिमाही में 2.58 प्रतिशत बढ़ा।

जोमैटो का शेयर 18 फीसदी उछला
फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म जोमैटो का शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान 18.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 67.60 रुपये पर पहुंच गया। अंत में हालांकि यह करीब 14 फीसदी की मजबूती के साथ 64.95 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में बढ़ोतरी की वजह सुधरा हुआ डिस्क्लोजर है।
करीब सात से आठ ब्रोकरेज फर्म अपनी-अपनी सिफारिशें सामने रखी है, जो ओवरवेट से लेकर खरीद की सिफारिश है क्योंंकि कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे की घोषणा की थी। जेफरीज ने कहा, प्रबंधन की तरफ से किया गया खुलासा अहम रहा। अब कंपनी का ध्यान घाटा कम करने के साथ बढ़त पर है, जो संतुलन के लिहाज से मुश्किल भरा काम है लेकिन प्रबंधन प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।     बीएस

First Published - May 25, 2022 | 12:44 AM IST

संबंधित पोस्ट