facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चौंकाने वाले चुनावी नतीजों से पहले, पीई और प्रोमोटर्स ने बाजार से निकाले 2.1 अरब डॉलर

Advertisement

15 मई और 31 मई के बीच 14 कंपनियों ने 5 करोड़ डॉलर (420 करोड़ रुपये) से ज्यादा की ब्लॉक डील कीं। ये सौदे मुख्य तौर पर पीई फंडों और प्रवर्तकों ने किए।

Last Updated- June 06, 2024 | 10:42 PM IST
PE Investment

चौंकाने वाले चुनाव नतीजों की वजह से शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट से पहले बड़ी वैश्विक निजी इक्विटी (PE) कंपनियां और प्रवर्तक 2 अरब डॉलर से ज्यादा की निकासी करने में सफल रहे।

15 मई और 31 मई के बीच 14 कंपनियों ने 5 करोड़ डॉलर (420 करोड़ रुपये) से ज्यादा की ब्लॉक डील कीं। ये सौदे मुख्य तौर पर पीई फंडों और प्रवर्तकों ने किए ।

यह बिकवाली इस उम्मीद से बाजार में आई तेजी के बीच की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व वाली भाजपा (BJP) लोक सभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लेगी। 27 मई को सेंसेक्स (Sensex) पहली बार 76,000 अंक के पार चला गया था।

हालांकि सूचकांक ने कुछ बढ़त गंवा दी लेकिन 3 जून को यह फिर से उसी स्तर पर पहुंच गया, जब एग्जिट पोल (Exit Poll) में दिखाया गया कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 543 सीटों में से दो-तिहाई सीटें मिलेंगी। भाजपा के बहुमत का आंकड़ा पार न करने पर 4 जून को शेयर कीमतें धड़ाम हो गई। इससे ब्लॉक डील की गतिविधियां भी रुक गईं।

इक्विरस में निवेश बैंकिंग के प्रबंध निदेशक वेंकटराघवन एस ने कहा, ‘चुनाव से कुछ सप्ताह पहले उतार-चढ़ाव को लेकर चिंताएं जताई जा रही थीं और उस समय बाजारों में काफी तेजी आ गई थी। पीई कंपनियों और प्रवर्तकों ने हालात का फायदा उठाया और अपनी हिस्सेदारी हल्की कर ली।

सेंट्रम कैपिटल में निवेश बैंकिंग के पार्टनर प्रांजल श्रीवास्तव ने कहा, ‘बाजार सर्वाधिक ऊंचाई पर थे और प्रवर्तक और पीई कंपनियां अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते थे। लोगों ने चुनाव से ठीक पहले बिकवाली का फैसला इसलिए किया होगा ताकि उन्हें सबसे अच्छी कीमत मिल सके।’

पिछले महीने की दूसरी छमाही में जिन कंपनियों ने सर्वाधिक निकासी की, उनमें स्वास्थ्य बीमा फर्म स्टार हेल्थ ऐंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी (जिसमें एपिस पार्टनर्स, मैडिसन –एमआईओ, और आरओसी कैपिटल ने 2,211 करोड़ रुपये के शेयर बेचे), वेस्टब्रिज, स्टीडव्यू और जेआईएच मुख्य रूप से शामिल थी।

जिन कंपनियों में प्रवर्तक इकाइयों ने अपनी हिस्सेदारी घटाई, उनमें दवा कंपनी सिप्ला (2,725 करोड़ रुपये से ज्यादा का सौदा), सड़क डेवलपर आईआरब इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (1,445 करोड़ रुपये) और एमएनसी वाहन कलपुर्जा निर्माता टिमकेन इंडिया (1,253 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

ज्यादातर लेनदेन में खरीदार मुख्यतः घरेलू म्युचुअल फंड, बीमा कंपनियां और पेंशन फंड तथा सॉवरेन वेल्थ फंड जैसे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) थे। पिछले दो दिन के बाद बाजार में सुधार के बाद कुछ कंपनियों के शेयर अपने ब्लॉक डील भाव से ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि कुछ थोड़े नीचे हैं।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि सौदों के प्रस्ताव मजबूत बने हुए हैं और केंद्र में नई सरकार बनने के बाद इसमें और तेजी आएगी।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘ज्यादा कुछ नहीं बदला है। वही सरकार बन रही है। सौदों की संख्या में थोड़ी ही कमी आएगी। यदि नीतियां उम्मीद के मुताबिक रहती हैं तो कुछ महीनों में हालात बदलने शुरू हो जाएंगे। दिशा सकारात्मक है, क्योंकि बाजार में अभी भी तरलता आ रही है।’

बड़े संस्थागत निवेशक ब्लॉक डील बिक्री के दौरान शेयर खरीदना पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें उन्हें शेयर भाव में बदलाव के बगैर बड़ी मात्रा में खरीदारी करने में मदद मिलती है।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement