facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शराब घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, पूरे देश में 30 से ज्यादा जगहों पर ED ने की छापेमारी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने देश भर में 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। ई़डी ने ये कार्रवाई दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर की है। जांच एजेंसी ने लखनऊ, मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम समेत 30 ठिकानों पर छापेमारी की। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के तमाम ठिकानों पर जांच एजेंसी की टीमें पहुंची हैं। बता दें, शराब नीति मामले में ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। उसी के तहत अब देश भर में छापेमारी की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला 
 
दिल्ली में नई शराब नीति को आम आदमी की पार्टी की सरकार ने लागू किया था। इस नीति के आने के बाद दिल्ली के शराब कारोबारी ग्राहकों को डिस्काउंटेड रेट पर शराब बेच रहे थे। कई जगहों पर एक बोतल खरीदने पर दूसरी मुफ्त दी जा रही थी। जांच एजेंसी ने इस नई शराब नीति में घोटाला होने का दावा किया था, जिसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। बाद में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने यह नीति वापस ले ली थी। 
 
वहीं इस मामले में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी, केजरीवाल सरकार परेशान करने के लिए केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार, केजरीवाल सरकार के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल से मोदी सरकार परेशान है। 
 
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आप सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। वहीं इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा सरकार को पहले के छापे में भी कुछ नहीं मिला, इसबार भी कुछ नहीं मिलेगा। 
इसके बाद दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया गया। राज्य में 1 सितंबर से पुरानी शराब नीति दोबारा लागू कर दी गई है।

 

First Published - September 6, 2022 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट