facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

निफ्टी में आएगा बड़ा बदलाव

Last Updated- December 11, 2022 | 4:41 PM IST

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) और एचडीएफसी बैंक के बीच विलय से प्रमुख सूचकांक निफ्टी में करीब 48,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री को बढ़ावा मिल सकता है। मौजूदा समय में वित्तीय क्षेत्र की दोनों कंपनियों का 50 शेयर वाले निफ्टी सूचकांक में मजबूत भारांक है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के रणनीतिकारों का कहना है कि सूचकांक गणना प्रणाली से संबंधित नियमों की वजह से विलय की प्रभावी तारीख पर एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, दोनों शेयर ही निफ्टी से अलग हो सकते हैं। नियमों में कहा गया है कि विलय से जुड़ी कोई भी कंपनी सूचकांक से अलग हो जाती है।
वर्ष 2016 में, ग्रासिम को आदित्य बिड़ला नूवो (एबीएनएल) के साथ विलय से पहले निफ्टी से बाहर किया गया था। हाल में, एनएमडीसी को ‘डी-मर्जर स्कीम’ यानी विलय समाप्त किए जाने की वजह से निफ्टी सीपीएसई से हटाया गया था।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के इक्विटी रणनीतिकारों विनोद कार्की और नीरज करनानी ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘एचडीएफसी विलय से 1 प्रतिशत के संयुक्त भारांक के साथ दो नए शेयरों के आने से निफ्टी 50 भारांक 14 प्रतिशत (एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक) प्रभावित होगा। शेष 13 प्रतिशत भारांक उस समय इस सूचकांक में मौजूदा 48 शेयरों में विभाजित होगा। सूचकांक में एचडीएफसी विलय से संबंधित बदलाव जुलाई के अंत की कीमतों के आधार पर 48,000 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के शेयरों की खरीदारी और बिक्री को बढ़ावा दे सकता है।’
कार्की ने कहा कि यदि सूचकांक एचडीएफसी के मामले में विशेष रियायत प्रदान करता है तो यह बदलाव नहीं आएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो निफ्टी के अन्य शेयरों में बड़ा बदलाव दिखेगा, क्योंकि एचडीएफसी (दोनों) का भारांक इनमें विभाजित हो जाएगा।
एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और 1.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की एयूएम वाले इंडेक्स फंड निफ्टी-50 सूचकांक के प्रदर्शन की निगरानी करते हैं। यदि आप सेंसेक्स को ट्रैक करने वाले ईटीएफ की एयूएम को शामिल करते हैं तो यह बदलाव और ज्यादा हो सकता है। अनुमानित तौर पर 88,000 करोड़ रुपये की एयूएम के साथ ईटीएफ 30 शेयर वाले सेंसेक्स को ट्रैक करते हैं।
ऐसा कभी नहीं हुआ है कि सूचकांक से इतने ज्यादा भारांक वाले शेयर को हटाया गया हो। अन्य विश्लेषकों का कहना है कि यह गलत अनुमान है कि एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, दोनों को सूचकांक से हटाया जाएगा। उनका कहना है कि विलय से गठित इकाई बड़े भारांक के साथ सूचकांक में बनी रहेगी।
कुछ विश्लेषकों का कहना है कि उन्हें विलय की वजह से शेयर के सूचकांक से बाहर निकाले जाने के नियम को लेकर एक्सचेंज से स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

First Published - August 11, 2022 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट